प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

May 18th, 12:10 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-स्वीडन संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने ट्रेड, इनोवेशन, उभरती तकनीक, सुरक्षा, जलवायु और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘भारत-स्वीडन जॉइंट एक्शन प्लान 2026–2030’ को भी अपनाया।

प्रधानमंत्री को स्वीडन का प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान मिला

May 17th, 11:13 pm

स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित एक विशेष समारोह में महामहिम क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने पीएम मोदी को स्वीडन के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए आभार जताते हुए पीएम मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्वीडन की प्रगाढ़ मित्रता को समर्पित किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले एशियाई नेता भी बन गए हैं।