पीएम मोदी ने 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान स्लोवाक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की

February 20th, 09:37 pm

‘इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के मौके पर पीएम मोदी ने स्लोवाक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की। अपनी पहली बैठक में, दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाक संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत के AI for All के विजन और स्लोवाकिया के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और इंडस्ट्री 4.0 पर फोकस के अनुरूप, दोनों नेताओं ने AI के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं जताईं।