प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

August 31st, 09:49 pm

किर्गिज रिपब्लिक के बिश्केक में आयोजित SCO समिट के दौरान पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-रूस द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने दोहराया कि संघर्षों के समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति से ही निकलता है। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के लिए निरंतर संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति की स्टेट विजिट के दौरान हुए अहम समझौते

December 05th, 05:53 pm

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान माइग्रेशन एवं मोबिलिटी, हेल्थ, फूड सिक्योरिटी, मैरिटाइम को-ऑपरेशन एवं ध्रुवीय जलक्षेत्र, फर्टिलाइजर, कस्टम एवं कॉमर्स तथा एकेडमिक एवं मीडिया सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौते और एमओयू साइन किए गए। 2030 तक भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्रों के विकास हेतु कार्यक्रम की भी घोषणा की गई।

23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य

December 05th, 05:43 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत की स्टेट विजिट पर आए। दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में फैले भारत–रूस के बहुआयामी और परस्पर लाभकारी संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन किया। चूँकि इस वर्ष भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इसलिए दोनों नेताओं ने विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के समर्थन को दोहराया है।

भारत और रूस को-इनोवेशन, को-प्रोडक्शन और को-क्रिएशन की नई यात्रा पर साथ चल रहे हैं: इंडिया-रूस बिजनेस फोरम के दौरान पीएम मोदी

December 05th, 03:45 pm

इंडिया-रूस बिजनेस फोरम में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने फोरम में शामिल होने के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में सार्थक चर्चाएँ हुई हैं और उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत-रूस सहयोग के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित किया

December 05th, 03:30 pm

इंडिया-रूस बिजनेस फोरम में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने फोरम में शामिल होने के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में सार्थक चर्चाएँ हुई हैं और उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत-रूस सहयोग के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया गया।

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति का स्वागत किया

December 05th, 10:30 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत किया है।