प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ बैठक की

May 19th, 06:44 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के अवसर पर आइसलैंड की पीएम क्रिस्टून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की। पीएम ने आइसलैंड के इतिहास की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की और इस बात पर सहमति जताई कि TEPA; ट्रेड, इनवेस्टमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सहयोग में दोनों देशों की वास्तविक क्षमता को सामने लाने का बड़ा अवसर प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

May 19th, 06:42 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इंडस्ट्री, रिसर्च इंस्टीट्यूशन और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार में लगातार हो रही वृद्धि का स्वागत किया और वर्ष 2030 तक मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान डेनमार्क की एक्टिंग प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

May 19th, 06:40 pm

तीसरी भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने डेनमार्क की एक्टिंग पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की भारत की तत्परता भी जताई।

‘आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं’: नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी

May 19th, 04:25 pm

नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने ट्रेड, इनवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में बढ़ती भारत-नॉर्डिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-नॉर्डिक संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट कहा, “कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।”

पीएम मोदी नॉर्वे पहुंचे

May 18th, 01:00 pm

पीएम मोदी ऐतिहासिक दौरे पर नॉर्वे के ओस्लो पहुंचे। चार दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है। आगमन पर पीएम जोनास गार स्टोरे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

May 15th, 07:56 am

पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।

प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे

May 11th, 09:00 pm

पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर भारत-फिनलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट

March 05th, 08:03 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को दोहराया। यह मित्रता आपसी सम्मान, डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ जैसे मूल्यों पर आधारित है, साथ ही वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

April 15th, 06:02 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन ने आज टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की बैठक पर प्रेस विज्ञप्ति

May 04th, 10:43 pm

कोपेनहेगन में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से लौटते समय, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 4 मई 2022 को फ्रांस की आधिकारिक यात्रा की।

दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन

May 04th, 07:44 pm

पीएम मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन, आइसलैंड की पीएम कैटरीन जैकब्सडॉटिर, नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर, स्वीडन की पीएम मैग्डेलीना एंडरसन और फिनलैंड की पीएम सना मारिन के साथ भाग लिया। शिखर सम्मेलन में महामारी के बाद इकोनॉमिक रिकवरी, क्लाइमेट चेंज, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन, डिजिटलीकरण और ग्रीन एंड क्लीन ग्रोथ आदि क्षेत्रों में बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन के साथ बैठक की

May 04th, 04:33 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के मौके पर कोपेनहेगन में फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सस्टेनेबिलिटी, डिजिटलीकरण, साइंस और एजुकेशन में सहयोग जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री की आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ बैठक

May 04th, 03:04 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के मौके पर कोपेनहेगन में आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से जियोथर्मल एनर्जी, ब्लू इकोनॉमी, आर्कटिक, रिन्यूएबल एनर्जी, फिशरिज, फूड प्रोसेसिंग, डिजिटल यूनिवर्सिटीज सहित शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री की स्वीडन की प्रधानमंत्री के साथ बैठक

May 04th, 02:28 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोपेनहेगन में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के मौके पर स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इनोवेशन, क्लाइमेट टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट एक्शन, ग्रीन हाइड्रोजन, स्पेस, डिफेंस, सिविल एविएशन, आर्कटिक, पोलर रिसर्च, सस्टेनेबल माइनिंग और ट्रेड व आर्थिक संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

May 04th, 02:25 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के मौके पर कोपेनहेगन में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की और सहयोग के भावी क्षेत्रों पर चर्चा की।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी का वक्तव्य

May 03rd, 07:11 pm

डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों ने ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की संयुक्त कार्य-योजना की समीक्षा की। पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि विभिन्न क्षेत्रों में, विशेष रूप से रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थ, पोर्ट, शिपिंग, सर्कुलर इकोनॉमी तथा वाटर मैनेजमेंट के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

किंगडम ऑफ डेनमार्क की प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान आदान-प्रदान किए गए समझौता ज्ञापनों/करारों की सूची

October 09th, 03:54 pm



डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी का वक्तव्य

October 09th, 01:38 pm

डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,आज से एक साल पहले हमने अपनी वर्चुल समिट में भारत और डेनमार्क के बीच ग्रीन स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। यह हम दोनों देशों की दूरगामी सोच और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पीएम मोदी ने डेनमार्क के इंटरनेशनल सोलर अलायंस का सदस्य बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

भारत एवं नार्डिक देशों के बीच शिखर सम्मेलन का संयुक्त पत्रकार वक्तव्य

April 18th, 12:57 pm

आज स्टॉकहोम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, डेनमॉर्क के प्रधानमंत्री श्री लार्स लोक्के रैसमुस्सेन, फिनलैण्ड के प्रधानमंत्री श्री जुहा सिपिला, आइसलैण्ड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्स्डोट्टिर, नार्वे की प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग और स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने भारतीय और स्वीडिश प्रधानमंत्रियों की मेजबानी में आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

भारत के प्रधानमंत्री की स्वीडन यात्रा (16-17 अप्रैल, 2018)

April 17th, 11:12 pm

स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के निमंत्रण पर, भारत के प्रधानमंत्री 16-17 अप्रैल 2018 को स्वीडन गए थे। यह प्रधानमंत्री की पहली स्वीडन यात्रा थी, साथ ही यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा लगभग तीन दशकों बाद स्वीडन की यात्रा थी। 16 अप्रैल को स्टॉकहोम पहुँचने पर, स्वीडन के प्रधानमंत्री लोफवेन ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।.