प्रधानमंत्री ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की
June 01st, 08:09 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ चर्चा के दौरान राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुनने पर उनकी सराहना की। पीएम मोदी ने इस बात पर भी खुशी जताई कि राष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए बोधगया से भारत में अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।