G7 समिट में पीएम मोदी ने संतुलित, साझा और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर रखा भारत का पक्ष
June 18th, 05:00 am
पीएम मोदी ने G7 समिट में सभी के लिए संतुलित, साझा और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ को पुनर्जीवित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए भारत के इंक्लूसिव ग्रोथ मॉडल पर जोर दिया। उन्होंने कनेक्टिविटी और व्यापार को गति देने के लिए इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड (IMPACT) बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) जैसी पहलों के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों को अधिक मजबूत समर्थन देने की आवश्यकता बताई और कनेक्टिविटी, व्यापार तथा स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में गहरे सहयोग का आह्वान किया।भारत की ग्रोथ स्टोरी पूरी मानवता के लिए इंक्लूजन, स्केल और डेमोक्रेटिक एंपावरमेंट की स्टोरी है: G7 समिट के आउटरीच सेशन में पीएम मोदी
June 17th, 06:07 pm
फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के आउटरीच सेशन के दौरान, पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत के आधार पर पिछले 12 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने व्यापार, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और अवसरों को जोड़ने वाले कॉरिडोर बनाने के मकसद से G7 की पूंजी, भारत के टैलेंट और ग्लोबल साउथ देशों की भागीदारी को मिलाकर 'इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड' (IMPACT) बनाने का प्रस्ताव रखा।साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट
May 22nd, 09:31 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।भारत और साइप्रस की मित्रता मजबूत भी है, और फ्यूचरिस्टिक भी है: भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 22nd, 01:00 pm
भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने भारत और साइप्रस के बीच की मित्रता की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग दोगुना हो गया है और अगले पांच वर्षों में इसे फिर से दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-साइप्रस संबंधों को अब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊर्जा, नई महत्वाकांक्षा और अधिक गति मिलेगी।भारत-इटली जॉइंट डेक्लेरेशन
May 20th, 10:28 pm
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने तथा प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर करीबी उच्च-स्तरीय संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को आपसी सहमति के अनुसार भारत आने का निमंत्रण दिया।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 26th, 03:30 pm
भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।टुवर्ड्स 2030: इंडिया-यूरोपियन यूनियन जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा
January 27th, 06:48 pm
27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए 16वें भारत-EU समिट में स्वीकृत ‘इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा’ का उद्देश्य EU और भारत के सहयोग को और व्यापक, गहरा एवं बेहतर तालमेल वाला बनाकर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि दोनों साझेदारों और दुनिया के लिए आपसी लाभ देने वाले ठोस और बदलाव लाने वाले नतीजे हासिल किए जा सकें।यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट की भारत यात्रा और 16वें भारत-EU समिट पर भारत-EU जॉइंट स्टेटमेंट
January 27th, 06:15 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-EU FTA पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया और टुवर्ड्स 2030: इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा को अपनाया।भारत के शिपिंग सेक्टर में काम करने और विस्तार करने का यह सही समय है: मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव मुंबई में पीएम मोदी
October 29th, 04:09 pm
मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिपिंग सेक्टर में लाखों करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत ने इस वर्ष समुद्री क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि समुद्र सीमाएँ नहीं, बल्कि अवसरों के द्वार हैं, और कहा कि भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने मुंबई में इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया
October 29th, 04:08 pm
मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिपिंग सेक्टर में लाखों करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत ने इस वर्ष समुद्री क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि समुद्र सीमाएँ नहीं, बल्कि अवसरों के द्वार हैं, और कहा कि भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 18th, 11:40 pm
पीएम मोदी ने जाग्रेब में क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से मुलाकात की, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा थी। दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधि-स्तरीय बातचीत हुई; जिसमें ट्रेड, डिफेंस, साइंस, स्पेस, सांस्कृतिक संबंधों और अन्य विषयों पर चर्चा की गई। यह भारत-क्रोएशिया संबंधों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।प्रधानमंत्री ने साइप्रस के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 16th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने ट्रेड और इन्वेस्टमेंट, साइंस और रिसर्च, सांस्कृतिक सहयोग व लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं में चल रहे सहयोग की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने फिनटेक, स्टार्ट-अप, डिफेंस इंडस्ट्री, कनेक्टिविटी, इनोवेशन, डिजिटलाइजेशन, एआई और मोबिलिटी जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया
June 16th, 01:45 pm
साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साइप्रस की उनकी यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय लेकर आई है। उन्होंने अगले पांच वर्षों के लिए स्ट्रैटेजिक रोडमैप की योजनाओं की घोषणा की, जिसमें डिफेंस, साइबर व मैरिटाइम सिक्योरिटी तथा रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और UNSC में परमानेंट सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करने के लिए साइप्रस को धन्यवाद दिया।भारत के coastal states, हमारी port cities...विकसित भारत की growth का अहम centres बनेंगे: तिरुवनन्तपुरम, केरल में पीएम मोदी
May 02nd, 02:06 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के तिरुवनन्तपुरम में विझिंजम इंटरनेशनल डीपवॉटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि “जब इंफ्रास्ट्रक्चर और कारोबारी सुगमता को एक साथ बढ़ावा दिया जाता है तो पोर्ट इकोनॉमी अपने फुल पोटेंशियल तक पहुँच जाती है” और कहा कि पिछले 10 वर्षों में, यह भारत सरकार की पोर्ट और वॉटरवेज पॉलिसी का ब्लूप्रिंट रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में 8,800 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विझिंजम इंटरनेशनल पोर्ट राष्ट्र को समर्पित किया
May 02nd, 01:16 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के तिरुवनन्तपुरम में विझिंजम इंटरनेशनल डीपवॉटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि “जब इंफ्रास्ट्रक्चर और कारोबारी सुगमता को एक साथ बढ़ावा दिया जाता है तो पोर्ट इकोनॉमी अपने फुल पोटेंशियल तक पहुँच जाती है” और कहा कि पिछले 10 वर्षों में, यह भारत सरकार की पोर्ट और वॉटरवेज पॉलिसी का ब्लूप्रिंट रहा है।पीएम मोदी ने सऊदी अरब के महामहिम क्राउन प्रिंस और पीएम से मुलाकात की
April 23rd, 02:20 am
प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के महामहिम क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से मुलाकात की तथा भारत-सऊदी अरब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल की सह-अध्यक्षता की