प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के इतर मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

September 12th, 11:32 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 18वीं BRICS समिट के इतर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इकोनॉमी, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की और भारत-मलेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।