प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक की
February 08th, 02:50 pm
मलेशिया के दिग्गज इंडस्ट्री लीडर्स के साथ बातचीत में, पीएम मोदी ने भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते B2B रिश्तों और भारत की ग्रोथ स्टोरी में मलेशियाई कंपनियों की गहरी दिलचस्पी की सराहना की। इंडस्ट्री लीडर्स ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में भारत सरकार द्वारा किए गए रिफॉर्म्स की सराहना की और भारत में अपने बिजनेस की मौजूदगी बढ़ाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई।पीएम मोदी 7-8 फरवरी 2026 को कुआलालंपुर, मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे
February 04th, 04:17 pm
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर पीएम मोदी 7-8 फरवरी 2026 को मलेशिया के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। वे भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे और 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम में भाग लेंगे।