भारत और कोरिया मिलकर शांति और स्थिरता का संदेश देते हैं: भारत-कोरिया गणराज्य संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी
April 20th, 01:05 pm
कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान, पीएम मोदी ने AI, सेमीकंडक्टर और IT के क्षेत्र में साझेदारी को और गहरा करने के लिए 'इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज' की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले एक दशक में भारत-कोरिया संबंध काफी व्यापक हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार, जो अभी 27 अरब डॉलर है, साल 2030 तक बढ़कर 50 अरब डॉलर तक पहुँच जाएगा।हम ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के मिशन के साथ काम कर रहे हैं: भारत-कोरिया बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री मोदी
February 27th, 11:00 am
भारत-कोरिया व्यापार बिजनेस समिट प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में डेमोक्रेसी, डिमांड और डेमोग्राफी एक साथ मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने पिछले साढ़े 3 वर्षों में एक स्थिर कारोबारी माहौल बनाने और निर्णय लेने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने की दिशा में काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार एक पुरानी सभ्यता से आधुनिक समाज और असंगठित अर्थव्यवस्था से संगठित अर्थव्यवस्था की दिशा में एक ट्रांसफ़ॉर्मिंग इंडिया मिशन के साथ काम कर रही है।