पीएम मोदी ने जापान की पीएम साने ताकाइची को बधाई दी, भारत–जापान साझेदारी को गहराई देने पर चर्चा की

October 29th, 01:14 pm

पीएम मोदी ने जापान की पीएम साने ताकाइची से बातचीत के दौरान उन्हें पदभार संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की और भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

October 21st, 11:24 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री ने मियागी प्रान्त के Sendai में सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का दौरा किया

August 30th, 11:52 am

पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने मियागी प्रान्त के Sendai में स्थित Tokyo Electron Miyagi Ltd का दौरा किया। प्रधानमंत्री को ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में TEL की भूमिका और भारत के साथ इसके मौजूदा एवं योजनाबद्ध सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस जॉइंट विजिट ने भारत और जापान के मजबूत, सुदृढ़ और विश्वसनीय सेमीकंडक्टर सप्लाई-चेन डेवलप करने के shared vision को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने जापान के प्रान्तों के गवर्नरों के साथ बातचीत की

August 30th, 07:34 am

पीएम मोदी ने जापान के विभिन्न प्रान्तों के 16 गवर्नरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंध निरंतर मजबूत होते जा रहे हैं। भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। पीएम ने जोर दिया कि अब समय आ गया है कि राज्य और प्रान्तों के बीच साझेदारी को नया बल दिया जाए, ताकि रिश्ते सिर्फ टोक्यो और दिल्ली तक सीमित न रहें।

फैक्ट शीट: भारत-जापान इकोनॉमिक सिक्योरिटी कोऑपरेशन

August 29th, 08:12 pm

जापान और भारत, उभरती वैश्विक चुनौतियों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण आर्थिक हितों की रक्षा में अपने साझा हितों को स्वीकार करते हुए, आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देश इंडो-पैसिफिक और अन्य क्षेत्रों में rules-based economic order के कॉमन विजन पर आधारित अपने सहयोग को और मजबूत करेंगे।

अगले दशक के लिए भारत-जापान जॉइंट विजन: स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए आठ डायरेक्शन

August 29th, 07:11 pm

भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए, अगले दशक के लिए स्पष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों के साथ आठ comprehensive all-nation lines of effort की रूपरेखा तैयार की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य भारत-जापान जन-केंद्रित साझेदारी में एक ट्रांसफॉर्मेटिव फेज की शुरुआत करना है। यह दोनों देशों के रिश्तों के आठवें दशक को चिह्नित करेगा और आने वाली पीढ़ियों को ठोस लाभ पहुँचाएगा।

15वें भारत-जापान वार्षिक समिट का जॉइंट स्टेटमेंट: हमारी अगली पीढ़ी की सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझेदारी

August 29th, 07:06 pm

पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की, जिसमें उन्होंने भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक मित्रता को याद किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित कई घोषणाएँ कीं: डिफेंस और सिक्योरिटी सहयोग को बढ़ावा देना, आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करना और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को गहरा करना।