प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान जापान की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 23rd, 09:46 pm
पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान जापान की पीएम साने ताकाइची के साथ द्विपक्षीय बैठक की। नेताओं ने रीजनल और ग्लोबल पीस, समृद्धि और स्थिरता के लिए इंडिया-जापान पार्टनरशिप को और गहरा करने के अपने कमिटमेंट पर जोर दिया। पीएम ताकाइची ने फरवरी 2026 में इंडिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले AI समिट के लिए मजबूत समर्थन जताया।15वें भारत-जापान वार्षिक समिट का जॉइंट स्टेटमेंट: हमारी अगली पीढ़ी की सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझेदारी
August 29th, 07:06 pm
पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की, जिसमें उन्होंने भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक मित्रता को याद किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित कई घोषणाएँ कीं: डिफेंस और सिक्योरिटी सहयोग को बढ़ावा देना, आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करना और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को गहरा करना।भारत-जापान ह्यूमन रिसोर्स एक्सचेंज & कोऑपरेशन के लिए एक्शन-प्लान
August 29th, 06:54 pm
2025 के भारत-जापान वार्षिक समिट के दौरान, पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने अपने नागरिकों के बीच गहरी समझ को बढ़ावा देने और अपने ह्यूमन रिसोर्सेज के लिए सहयोगात्मक रास्ते खोजने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की ताकि मूल्यों का सह-निर्माण किया जा सके और संबंधित राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को पूरा किया जा सके। दोनों देशों ने अगले पाँच वर्षों में दोनों ओर से 500,000 से अधिक कर्मियों के आदान-प्रदान का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।पीएम मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे
August 29th, 06:43 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर पहले जापान पहुंचे। वहाँ वे भारत–जापान की 15वीं वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भारत और जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।प्रधानमंत्री की जापान और चीन यात्रा (29 अगस्त – 1 सितंबर, 2025)
August 22nd, 06:15 pm
प्रधानमंत्री मोदी, जापान के पीएम शिगेरु इशिबा और चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के निमंत्रण पर क्रमशः 29-30 अगस्त 2025 तक जापान और 31 अगस्त-1 सितंबर 2025 तक चीन के दौरे पर रहेंगे। जापान में, पीएम 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में भाग लेंगे और पीएम इशिबा के साथ चर्चा करेंगे। चीन में पीएम मोदी, तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भाग लेंगे।जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पीएम मोदी का वक्तव्य
March 20th, 12:30 pm
पीएम मोदी और जापान के पीएम किशिदा ने भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा,भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रूल ऑफ लॉ के प्रति सम्मान पर आधारित है। इस साझेदारी को मजबूत करना न केवल हमारे दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को भी बढ़ावा देता है।जापान के दौरे से पूर्व प्रधानमंत्री का वक्तव्य
May 22nd, 12:16 pm
मैं जापान के प्रधानमंत्री श्री फुमियो किशिदा के आमंत्रण पर 23-24 मई, 2022 तक जापान के टोक्यो का दौरा करूंगा।14वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन
March 17th, 08:29 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर, जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री फुमियो किशिदा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 19-20 मार्च, 2022 को नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगे। शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा और मजबूत करने के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा।जापान के विदेश मंत्री प्रधानमंत्री से मिले
January 07th, 09:39 pm
जापान के विदेश मंत्री महामहिम श्री तारो कोनो ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। श्री कोनो ने अक्टूबर 2018 में प्रधानमंत्री श्री मोदी की जापान यात्रा के बाद हाल के महीनों में उठाये गये कदमों के बारे में श्री मोदी को बताया।प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया
September 14th, 05:04 pm
भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान साझेदारी के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा, जापान को भारत के लोगों की छमता और उनके हुनर का काफी फायदा हो सकता है और वह बड़े पैमाने पर इसका लाभ उठा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी एशिया की सदी है और एशिया वैश्विक विकास का एक नया केंद्र बनकर उभरा है।