प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
February 26th, 08:56 pm
यरुशलम में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजराइल साझेदारी के सभी पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की। दोनों देशों के बीच गहरे भरोसे और दोस्ती को दर्शाते हुए, नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाकर “शांति, इनोवेशन और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी” का दर्जा देने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने परस्पर हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 26th, 03:30 pm
भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।प्रधानमंत्री ने यरुशलम में तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया
February 26th, 10:37 am
पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 25 फरवरी, 2026 को एक प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें इजराइल के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी इनोवेशन को प्रदर्शित किया गया था। नवाचारकों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में दिखाई गई अत्याधुनिक तकनीकें भारत-इजराइल इनोवेशन , स्टार्टअप्स और बिजनेस पार्टनरशिप को बढ़ाने में अपार संभावनाएँ रखती हैं, खासकर कृषि, वाटर मैनेजमेंट, हेल्थकेयर और डिजिटल सर्विसेस के क्षेत्रों में।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:20 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:00 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा
February 24th, 05:34 pm
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति श्री इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।पीएम मोदी से इजराइल के पीएम ने फोन पर बात की
January 07th, 03:03 pm
पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान, गाजा क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी, आतंकवाद के प्रति अपने जीरो-टॉलरेंस रवैये को दोहराया और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और दिवाली की शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट किया
October 21st, 11:23 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।पीएम मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री से बातचीत की
August 16th, 05:42 pm
पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं तथा भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।