प्रधानमंत्री ने यरुशलम में तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया

February 26th, 10:37 am

पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 25 फरवरी, 2026 को एक प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें इजराइल के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी इनोवेशन को प्रदर्शित किया गया था। नवाचारकों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में दिखाई गई अत्याधुनिक तकनीकें भारत-इजराइल इनोवेशन , स्टार्टअप्स और बिजनेस पार्टनरशिप को बढ़ाने में अपार संभावनाएँ रखती हैं, खासकर कृषि, वाटर मैनेजमेंट, हेल्थकेयर और डिजिटल सर्विसेस के क्षेत्रों में।

प्रधानमंत्री ने वीडियो ब्रिज के माध्यम से देश भर के नवाचारियों एवं स्टॉर्ट अप उद्यमियों से संवाद किया

June 06th, 11:15 am

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के युवा नवाचारियों एवं स्टॉर्ट अप उद्यमियों से वीडियो ब्रिज के माध्यम से संवाद किया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वीडियो ब्रिज के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा संवाद करने की कड़ी में यह चौथा ऐसा कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने भारत-इजरायल इनोवेशन ब्रिज का उद्घाटन किया

July 06th, 07:12 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने तेल अवीव में तकनीक प्रदर्शनी में भाग लिया। दोनों नेताओं ने युवा अन्वेषकों को प्रोत्साहित करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भारत-इजरायल इनोवेशन ब्रिज का उद्घाटन किया जिसका फायदा पूरे विश्व को मिले।