भारत- फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का मजबूत स्तंभ बन रही है: पीएम मोदी

June 18th, 11:41 pm

पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।

प्रधानमंत्री ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

June 18th, 09:30 pm

पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।

भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030

June 15th, 05:42 am

भारत और फ्रांस दोनों ही यह मानते हैं कि भारत का 'विकसित भारत 2047' विजन और फ्रांस का 'फ्रांस 2030' का लक्ष्य, भविष्य को ध्यान में रखते हुए इनोवेशन पार्टनरशिप बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता हैं। इसी उद्देश्य से दोनों देशों ने 'भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030' को एक फ्रेमवर्क के तौर पर अपनाया है। यह रोडमैप अहम और उभरती हुई टेक्नोलॉजी में मिलकर विकास को आगे बढ़ाने, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करने, एकेडमिक और रिसर्च के क्षेत्र में पीपल मोबिलिटी को बढ़ावा देने, और पीपल, पर्यावरण व साझा समृद्धि के लिए ठोस नतीजे देने की दिशा में उनके मिलकर किए जा रहे प्रयासों को दिशा देगा।

भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी

June 14th, 04:36 pm

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया

June 14th, 03:00 pm

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री का फ्रांस और स्लोवाकिया दौरा (13-18 जून, 2026)

June 09th, 07:20 pm

पीएम मोदी 13-14 जून, 2026 को फ्रांस की यात्रा करेंगे और इसके बाद 16-19 जून, 2026 के दौरान एक बार फिर फ्रांस जाएंगे। फ्रांस की अपनी पहली यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' इवेंट का उद्घाटन करेंगे। पीएम 14-16 जून, 2026 तक स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम, G7 समिट और VivaTech समिट में भाग लेने के लिए एक बार फिर फ्रांस जाएंगे।

परिणामों की सूची: फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा

February 17th, 07:00 pm

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते तकनीक और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती तकनीकों, स्वास्थ्य और अन्य कई क्षेत्रों से जुड़े हैं। भारत-फ्रांस संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा भी दिया गया है।

भारत–फ्रांस की साझेदारी हर सीमा से परे: फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी

February 17th, 04:00 pm

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध एक स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंच गए हैं। यूरोपीय संघ के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत-फ्रांस संबंधों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत लोथल स्थित नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स पर फ्रांस के साथ सहयोग करेगा।

फ्रांस के राष्‍ट्रपति के राजनयिक सलाहकार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

January 13th, 10:52 pm

फ्रांस के राष्‍ट्रपति के राजनयिक सलाहकार श्री इमैनुएल बॉन ने आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों का कॉल आया

August 21st, 06:30 pm

आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात हुई।

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति से बातचीत की

June 18th, 02:57 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानास्‍किस में आयोजित 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत की। विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते हुए दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और फ्रांस मिलकर विश्व की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति ने मजार्ग्यूज युद्ध समाधि स्थल का दौरा किया

February 12th, 04:57 pm

पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मार्सिले में मजार्ग्यूज युद्ध समाधि स्थल का दौरा किया और प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उनके सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नेताओं ने उनकी बहादुरी और बलिदान को याद किया। यह समाधि स्थल वीरता और भारत-फ्रांस के बीच लोगों के स्थायी संबंधों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

November 19th, 05:26 am

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रियो डी जेनेरियो में G20 समिट में मुलाकात की। उन्होंने रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु ऊर्जा और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने व्यापार संबंधों और एआई में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया और बहुपक्षवाद और स्थिर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।