'भारत इनोवेट्स' से लेकर 'विवा टेक' तक, हमारे स्टार्टअप्स कई नई पार्टनरशिप कर रहे हैं: पेरिस, फ्रांस में पीएम मोदी
June 18th, 06:15 pm
भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2026 को 'इनोवेशन ईयर' के तौर पर मनाया जा रहा हैं, इसलिए पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 'विवटेक 2026' में भाग लिया। एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI के लिए भारत के विजन पर जोर दिया और कहा कि टेक्नोलॉजी ने भारत में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों नेताओं ने उन भारतीय स्टार्ट-अप्स और इनोवेटर्स से बातचीत की जो इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक समाधान पेश कर रहे थे।प्रधानमंत्री ने वीवाटेक 2026 में भाग लिया
June 18th, 06:00 pm
भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2026 को 'इनोवेशन ईयर' के तौर पर मनाया जा रहा हैं, इसलिए पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 'विवटेक 2026' में भाग लिया। एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI के लिए भारत के विजन पर जोर दिया और कहा कि टेक्नोलॉजी ने भारत में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों नेताओं ने उन भारतीय स्टार्ट-अप्स और इनोवेटर्स से बातचीत की जो इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक समाधान पेश कर रहे थे।भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030
June 15th, 05:42 am
भारत और फ्रांस दोनों ही यह मानते हैं कि भारत का 'विकसित भारत 2047' विजन और फ्रांस का 'फ्रांस 2030' का लक्ष्य, भविष्य को ध्यान में रखते हुए इनोवेशन पार्टनरशिप बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता हैं। इसी उद्देश्य से दोनों देशों ने 'भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030' को एक फ्रेमवर्क के तौर पर अपनाया है। यह रोडमैप अहम और उभरती हुई टेक्नोलॉजी में मिलकर विकास को आगे बढ़ाने, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करने, एकेडमिक और रिसर्च के क्षेत्र में पीपल मोबिलिटी को बढ़ावा देने, और पीपल, पर्यावरण व साझा समृद्धि के लिए ठोस नतीजे देने की दिशा में उनके मिलकर किए जा रहे प्रयासों को दिशा देगा।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का फ्रांस दौरा
June 14th, 09:32 pm
पीएम मोदी की फ्रांस के नीस शहर की स्टेट विजिट के दौरान टेक्नोलॉजी, रिसर्च, एजुकेशन, ट्रेड, निवेश, सप्लाई चेन, स्ट्रैटेजिक और स्पेस जैसे क्षेत्रों में कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरे की एक मुख्य बात 'भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030' को अपनाना था।‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ दोनों देशों की इनोवेट और नेतृत्व करने की साझा प्रतिबद्धता है: इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में पीएम मोदी
February 18th, 12:07 pm
मुंबई में ‘इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम’ में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति मैक्रों ने 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। पिछले एक दशक में इनोवेशन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से ‘अटल इनोवेशन मिशन’ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने सभी से भारत के साथ मिलकर ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया, जहां टेक्नोलॉजी मानवता की सेवा करे और प्रोग्रेस सबको साथ लेकर आगे बढ़े।प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
February 17th, 09:57 am
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का हार्दिक स्वागत करते हुए यह भरोसा जताया कि यह दौरा भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई और फिर दिल्ली में होने वाली बैठकों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी, जिससे न केवल दोनों देशों बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय को भी लाभ मिलता रहेगा।