प्रधानमंत्री ने रायसीना डायलॉग 2026 में भाग लिया

March 05th, 08:31 pm

पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 में भाग लिया। X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का ज्ञानवर्धक भाषण सुना, जिसमें उन्होंने कई विषयों पर बात की।

फिनलैंड नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण पार्टनर है: भारत-फिनलैंड जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

March 05th, 11:55 am

भारत-फिनलैंड की जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को एक सम्मानित विचारक बताते हुए उनकी प्रशंसा की और आयरनमैन ट्रायथलॉन कम्प्लीट करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने भारत और फिनलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने नोकिया के मोबाइल फोन, नुमालीगढ़ रिफाइनरी और चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल को दोनों देशों की साझेदारी के प्रमुख उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

March 04th, 12:04 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।