पीएम मोदी ने 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान स्लोवाक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की
February 20th, 09:37 pm
‘इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के मौके पर पीएम मोदी ने स्लोवाक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की। अपनी पहली बैठक में, दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाक संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत के AI for All के विजन और स्लोवाकिया के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और इंडस्ट्री 4.0 पर फोकस के अनुरूप, दोनों नेताओं ने AI के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं जताईं।टुवर्ड्स 2030: इंडिया-यूरोपियन यूनियन जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा
January 27th, 06:48 pm
27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए 16वें भारत-EU समिट में स्वीकृत ‘इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा’ का उद्देश्य EU और भारत के सहयोग को और व्यापक, गहरा एवं बेहतर तालमेल वाला बनाकर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि दोनों साझेदारों और दुनिया के लिए आपसी लाभ देने वाले ठोस और बदलाव लाने वाले नतीजे हासिल किए जा सकें।यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट की भारत यात्रा और 16वें भारत-EU समिट पर भारत-EU जॉइंट स्टेटमेंट
January 27th, 06:15 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-EU FTA पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया और टुवर्ड्स 2030: इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा को अपनाया।उपलब्धियों की सूची: यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट का भारत दौरा
January 27th, 02:53 pm
यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट के भारत दौरे से भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए बातचीत पूरी होने की संयुक्त घोषणा हुई। डिफेंस और सिक्योरिटी, स्किलिंग और मोबिलिटी, डिजास्टर मैनेजमेंट, क्लीन एनर्जी, साइंस एवं टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन तथा कनेक्टिविटी जैसे अहम क्षेत्रों में कई समझौते और MoU साइन किए गए।भारत अब एनर्जी सिक्योरिटी से आगे बढ़कर, एनर्जी इंडिपेंडेंस के मिशन पर काम कर रहा है: ‘इंडिया एनर्जी वीक 2026’ में पीएम मोदी
January 27th, 10:15 am
पीएम मोदी ने ‘इंडिया एनर्जी वीक 2026’ के उद्घाटन पर अपने संबोधन में कहा कि आज भारत, एनर्जी सेक्टर के लिए अपार अवसरों की भूमि है। उन्होंने कहा कि हाल ही में साइन हुआ भारत-यूरोपियन यूनियन एग्रीमेंट, भारत और यूरोपियन देशों के लिए अपार अवसर लाएगा। पीएम ने बताया कि भारत का एनर्जी सेक्टर $500 बिलियन के निवेश के अवसर प्रदान करता है। पीएम ने वैश्विक समुदाय को ‘मेक इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया, स्केल विद इंडिया, इन्वेस्ट इन इंडिया’ का संदेश दिया।पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा ‘इंडिया एनर्जी वीक 2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया
January 27th, 10:08 am
पीएम मोदी ने ‘इंडिया एनर्जी वीक 2026’ के उद्घाटन पर अपने संबोधन में कहा कि आज भारत, एनर्जी सेक्टर के लिए अपार अवसरों की भूमि है। उन्होंने कहा कि हाल ही में साइन हुआ भारत-यूरोपियन यूनियन एग्रीमेंट, भारत और यूरोपियन देशों के लिए अपार अवसर लाएगा। पीएम ने बताया कि भारत का एनर्जी सेक्टर $500 बिलियन के निवेश के अवसर प्रदान करता है। पीएम ने वैश्विक समुदाय को ‘मेक इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया, स्केल विद इंडिया, इन्वेस्ट इन इंडिया’ का संदेश दिया।हमारे रिश्तों में प्लैटिनम की परमानेंसीज और सिल्वर की चमक है:: भारत–जर्मनी सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री मोदी
January 12th, 01:35 pm
भारत-जर्मनी सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमलेस पार्टनरशिप है, जिसकी नींव साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर टिकी है। प्रधानमंत्री ने रणनीतिक क्षेत्रों, अहम और उभरती तकनीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने जर्मन प्रिसिजन और इनोवेशन को भारत के स्केल और स्पीड के साथ जुड़ने का आमंत्रण दिया।यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
September 17th, 07:09 pm
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया।फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेलीफोन कॉल की
August 27th, 08:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने टेलीफोन कॉल की।भारत और क्रोएशिया के नेताओं का वक्तव्य
June 19th, 06:06 pm
पीएम मोदी और क्रोएशियाई पीएम प्लेंकोविच ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने, भारत-EU स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने कृषि, साइंस और टेक्नोलॉजी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर स्थापित करने के लिए MoU पर साइन होने का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की।पीएम मोदी ने क्रोएशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 18th, 11:58 pm
पीएम मोदी ने जाग्रेब में क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और लोकतंत्र, कानून के शासन एवं वैश्विक शांति पर आधारित मैत्रीपूर्ण संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने डिफेंस, स्टार्ट-अप, स्पोर्ट्स और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने का स्वागत किया।पीएम मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 18th, 11:40 pm
पीएम मोदी ने जाग्रेब में क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से मुलाकात की, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा थी। दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधि-स्तरीय बातचीत हुई; जिसमें ट्रेड, डिफेंस, साइंस, स्पेस, सांस्कृतिक संबंधों और अन्य विषयों पर चर्चा की गई। यह भारत-क्रोएशिया संबंधों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।पीएम मोदी से रिपब्लिक ऑफ फिनलैंड के प्रेजिडेंट महामहिम श्री अलेक्जेंडर स्टब ने फोन पर बात की
April 16th, 05:45 pm
प्रधानमंत्री मोदी से रिपब्लिक ऑफ फिनलैंड के प्रेजिडेंट महामहिम श्री अलेक्जेंडर स्टब ने फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने सुखद और सार्थक चर्चा की, जिसमें भारत-फिनलैंड संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उन्होंने डिजिटलाइजेशन, सस्टेनेबिलिटी, AI, 5G/6G और क्वांटम टेक में अधिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और रीजनल व ग्लोबल विषयों पर अपने विचार साझा किए।जॉइंट स्टेटमेंट: भारत-EU ट्रेड और टेक्नोलॉजी काउंसिल की दूसरी बैठक, नई दिल्ली (28 फरवरी, 2025)
February 28th, 06:25 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में भारत-EU ट्रेड और टेक्नोलॉजी काउंसिल की दूसरी बैठक के दौरान ट्रेड, टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी में भारत-EU साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने AI, सेमीकंडक्टर, 6G और क्लीन एनर्जी को आगे बढ़ाने, इकोनॉमिक सिक्योरिटी व इनोवेशन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इस सहयोग का उद्देश्य ग्लोबल स्टेबिलिटी, रेजिलिएंस और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना है।पीएम मोदी ने एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की
February 11th, 06:19 pm
पीएम मोदी ने पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस से मुलाकात की। उन्होंने व्यापार, आईटी, साइबर सुरक्षा और डिजिटल इंडिया जैसी डिजिटल पहलों में संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने भारत-यूरोपियन यूनियन साझेदारी, मंत्रिस्तरीय आदान-प्रदान और संयुक्त राष्ट्र सहयोग पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने भारत की ग्रोथ में एस्टोनिया की रुचि का स्वागत किया और एस्टोनिया में योग की लोकप्रियता की प्रशंसा की।