'भारत इनोवेट्स' से लेकर 'विवा टेक' तक, हमारे स्टार्टअप्स कई नई पार्टनरशिप कर रहे हैं: पेरिस, फ्रांस में पीएम मोदी
June 18th, 06:15 pm
भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2026 को 'इनोवेशन ईयर' के तौर पर मनाया जा रहा हैं, इसलिए पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 'विवटेक 2026' में भाग लिया। एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI के लिए भारत के विजन पर जोर दिया और कहा कि टेक्नोलॉजी ने भारत में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों नेताओं ने उन भारतीय स्टार्ट-अप्स और इनोवेटर्स से बातचीत की जो इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक समाधान पेश कर रहे थे।प्रधानमंत्री ने वीवाटेक 2026 में भाग लिया
June 18th, 06:00 pm
भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2026 को 'इनोवेशन ईयर' के तौर पर मनाया जा रहा हैं, इसलिए पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 'विवटेक 2026' में भाग लिया। एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI के लिए भारत के विजन पर जोर दिया और कहा कि टेक्नोलॉजी ने भारत में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों नेताओं ने उन भारतीय स्टार्ट-अप्स और इनोवेटर्स से बातचीत की जो इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक समाधान पेश कर रहे थे।G7 समिट के दौरान पीएम मोदी की यूरोपीय काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट के साथ मुलाकात
June 17th, 06:43 pm
पीएम मोदी ने फ्रांस में G7 समिट के दौरान यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने भारत-EU FTA से जुड़ी वार्ताओं के सफल समापन का स्वागत किया और व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करते हुए 'भारत-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा' को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।G7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर से की मुलाकात
June 17th, 05:34 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की और भारत-जर्मनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति की समीक्षा की। चूंकि 2026 में भारत और जर्मनी अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, इसलिए दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, शिक्षा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता
June 14th, 08:37 pm
पीएम मोदी ने नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने 'भारत-फ्रांस स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डिफेंस, स्पेस, AI, इनोवेशन, ट्रेड और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी। साथ ही, दोनों देशों ने इनोवेशन रोडमैप 2030 को अपनाया और अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए एक उच्चस्तरीय तंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा टैलेंट मोबिलिटी, एजुकेशन, सप्लाई चेन की मजबूती और वैश्विक घटनाक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।फ्रांस और स्लोवाक रिपब्लिक के दौरे से पहले पीएम मोदी का प्रस्थान वक्तव्य
June 13th, 10:03 am
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। फ्रांस दौरे के पहले चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' इवेंट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में, वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में पीएम मोदी पुनः फ्रांस पहुंचेंगे, जहां वे G7 समिट और विवाटेक 2026 में भाग लेंगे।साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट
May 22nd, 09:31 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।भारत और साइप्रस की मित्रता मजबूत भी है, और फ्यूचरिस्टिक भी है: भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 22nd, 01:00 pm
भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने भारत और साइप्रस के बीच की मित्रता की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग दोगुना हो गया है और अगले पांच वर्षों में इसे फिर से दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-साइप्रस संबंधों को अब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊर्जा, नई महत्वाकांक्षा और अधिक गति मिलेगी।भारत-इटली जॉइंट डेक्लेरेशन
May 20th, 10:28 pm
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने तथा प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर करीबी उच्च-स्तरीय संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को आपसी सहमति के अनुसार भारत आने का निमंत्रण दिया।प्रधानमंत्री ने इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
May 20th, 07:21 pm
पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और भारत-इटली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला लिया। दोनों नेताओं ने ज्वाइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में हुए द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, दोनों नेताओं ने वर्ष 2027 को भारत और इटली के बीच संस्कृति और पर्यटन वर्ष के रूप में मनाने पर सहमति व्यक्त की।"डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया-इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड”: भारत-इटली ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 20th, 05:00 pm
रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ज्वाइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, कनेक्टिविटी और कल्चर जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, स्टार्टअप, शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और इटली दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
May 19th, 06:42 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इंडस्ट्री, रिसर्च इंस्टीट्यूशन और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार में लगातार हो रही वृद्धि का स्वागत किया और वर्ष 2030 तक मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।‘आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं’: नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी
May 19th, 04:25 pm
नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने ट्रेड, इनवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में बढ़ती भारत-नॉर्डिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-नॉर्डिक संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट कहा, “कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।”भारत- यूरोप की पार्टनरशिप वर्ल्ड-क्लास आउटकम्स दे सकती है: यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में पीएम मोदी
May 18th, 05:00 am
पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।पीएम मोदी, स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टरसन और यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट की संयुक्त प्रेस वार्ता
May 17th, 11:43 pm
भारत-स्वीडन-EU संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्वीडन के संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वीडन की टेक्नोलॉजी और भारत के स्केल को साथ लाकर पूरी दुनिया के लिए क्लाइमेट सॉल्यूशंस तैयार किए जा सकते हैं। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साझा प्रयासों के जरिए भारत-स्वीडन और भारत-यूरोप साझेदारी आगे भी लगातार मजबूत होती रहेगी।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक बातचीत की
May 17th, 02:35 am
पीएम मोदी ने द हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ आधिकारिक बातचीत की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने और ट्रेड, इनवेस्टमेंट, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी तथा शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने के लिए एक रोडमैप अपनाने का फैसला किया। नेताओं ने सेमीकंडक्टर, AI, हेल्थकेयर और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की, साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों तथा आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को संबोधित किया
May 17th, 12:12 am
पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।हमें नीदरलैंड की एक्सपर्टीज और भारत की स्पीड एवं स्केल को हर क्षेत्र में जोड़ना चाहिए: पीएम मोदी
May 16th, 11:58 pm
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने भारत-नीदरलैंड संबंधों में बढ़ती गति को रेखांकित किया और कहा कि दोनों देशों को अलग-अलग क्षेत्रों में; नीदरलैंड की एक्सपर्टीज को भारत की स्पीड और स्केल के साथ जोड़ना चाहिए। उन्होंने इनोवेशन, इनवेस्टमेंट, सस्टेनेबिलिटी और डिफेंस में सहयोग पर भी जोर दिया, साथ ही दोनों देशों के संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने की घोषणा की।भारत-नीदरलैंड पार्टनशिप का भविष्य पहले से कई ज्यादा मजबूत और उज्ज्वल: नीदरलैंड में पीएम मोदी
May 16th, 10:00 pm
नीदरलैंड में सीईओ राउंडटेबल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, कुशल प्रतिभा और सुधारोन्मुखी नीतियाँ ग्लोबल बिजनेस के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-नीदरलैंड सहयोग को तकनीक, निवेश और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से और मजबूत करने की योजना है।