विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी

June 10th, 02:08 pm

विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को सर्वाधिक कार्यकालों के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, नाइजीरिया, मालदीव, केन्या, दक्षिण कोरिया, इटली, डेनमार्क, साइप्रस और ग्रीस के नेताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा और भारत की प्रगति में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

June 03rd, 06:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान डेनमार्क की एक्टिंग प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

May 19th, 06:40 pm

तीसरी भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने डेनमार्क की एक्टिंग पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की भारत की तत्परता भी जताई।

पीएम मोदी से डेनमार्क की प्रधानमंत्री महामहिम Ms. Mette Frederiksen ने बात की

September 16th, 07:29 pm

पीएम मोदी ने डेनमार्क की पीएम Ms. Mette Frederiksen के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।