साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट
May 22nd, 09:31 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।परिणामों की सूची: साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की भारत की राजकीय यात्रा
May 22nd, 04:11 pm
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की भारत यात्रा के दौरान संस्कृति, आतंकवाद-रोधी सहयोग, डिप्लोमैटिक ट्रेनिंग, इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी, हायर एजुकेशन और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में कई MoUs और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण भारत-साइप्रस संबंधों का स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में अपग्रेड होना रहा।भारत और साइप्रस की मित्रता मजबूत भी है, और फ्यूचरिस्टिक भी है: भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 22nd, 01:00 pm
भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने भारत और साइप्रस के बीच की मित्रता की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग दोगुना हो गया है और अगले पांच वर्षों में इसे फिर से दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-साइप्रस संबंधों को अब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊर्जा, नई महत्वाकांक्षा और अधिक गति मिलेगी।साइप्रस और भारत के बीच व्यापक साझेदारी के कार्यान्वयन पर जॉइंट डिक्लरेशन
June 16th, 03:20 pm
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने 15-16 जून 2025 को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दो दशकों से अधिक समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली साइप्रस यात्रा एक ऐतिहासिक क्षण है और दोनों देशों के बीच गहरी एवं स्थायी मित्रता की पुष्टि करती है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की तथा भारत-साइप्रस सहयोग की बढ़ती व्यापकता व गहराई को रेखांकित किया।प्रधानमंत्री ने साइप्रस के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 16th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने ट्रेड और इन्वेस्टमेंट, साइंस और रिसर्च, सांस्कृतिक सहयोग व लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं में चल रहे सहयोग की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने फिनटेक, स्टार्ट-अप, डिफेंस इंडस्ट्री, कनेक्टिविटी, इनोवेशन, डिजिटलाइजेशन, एआई और मोबिलिटी जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया
June 16th, 01:45 pm
साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साइप्रस की उनकी यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय लेकर आई है। उन्होंने अगले पांच वर्षों के लिए स्ट्रैटेजिक रोडमैप की योजनाओं की घोषणा की, जिसमें डिफेंस, साइबर व मैरिटाइम सिक्योरिटी तथा रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और UNSC में परमानेंट सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करने के लिए साइप्रस को धन्यवाद दिया।‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है: पीएम मोदी
June 16th, 01:35 pm
पीएम मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान - ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री ने सम्मान स्वीकार किया और साइप्रस के राष्ट्रपति, सरकार तथा लोगों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान, भारत के वसुधैव कुटुम्बकम के सदियों पुराने दर्शन को मान्यता देता है।प्रधानमंत्री को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' से सम्मानित किया गया
June 16th, 01:33 pm
पीएम मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान - ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री ने सम्मान स्वीकार किया और साइप्रस के राष्ट्रपति, सरकार तथा लोगों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान, भारत के वसुधैव कुटुम्बकम के सदियों पुराने दर्शन को मान्यता देता है।