जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं तो ग्लोबल साउथ की आवाज अधिक सशक्त और मुखर हो जाती है: भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

February 21st, 12:30 pm

भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने बयान में पीएम नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की सोच और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा से एआई इम्पैक्ट समिट की शोभा और बढ़ी है। पीएम ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों देशों ने साझा उद्देश्य और साझा आकांक्षाओं के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि राष्ट्रपति की यह यात्रा आने वाले वर्षों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी एवं सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।

ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

January 22nd, 09:43 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज संघीय गणराज्य ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम श्री लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का टेलीफोन कॉल आया।

पीएम मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान "द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस" से सम्मानित किया गया

July 09th, 12:58 am

पीएम मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ब्राजील के सर्वोच्च सम्मान 'द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने इस विशिष्ट सम्मान के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति, सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान दोनों देशों के लोगों को, अपने संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रेरित करेगा।

भारत-ब्राजील की साझेदारी, स्थिरता और संतुलन का एक अहम स्तंभ है: पीएम मोदी

July 08th, 08:30 pm

प्रेस मीट के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने, ब्राजील का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति लूला को धन्यवाद दिया। उन्होंने कामना की कि भारत-ब्राजील संबंध कार्निवल जितने वाइब्रेंट हों, फुटबॉल जितने जोशीले और samba की तरह दिलों को जोड़ते रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो प्रमुख लोकतंत्रों के रूप में भारत-ब्राजील सहयोग न केवल ग्लोबल-साउथ के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए भी प्रासंगिक है।