प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
February 18th, 07:40 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से मुलाकात की, जो भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं।पीएम की भूटान की राजकीय यात्रा पर साझा प्रेस बयान
November 12th, 10:00 am
भूटान के नरेश, जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 11-12 नवंबर 2025 तक भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा की। इस दौरान पीएम ने भूटान के चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो के 70वें जन्मदिवस समारोह और ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भाग लिया। पीएम मोदी ने 1020 मेगावाट पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया और भारत एवं भूटान के बीच कई समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर किए।पीएम ने भूटान के चौथे नरेश से मुलाकात की और वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भाग लिया
November 12th, 09:54 am
पीएम मोदी ने थिम्पू में भूटान के चौथे नरेश, महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की। पीएम ने उनके 70वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और भारत-भूटान मैत्री को और मजबूत करने में उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी चांगलीमेथांग स्टेडियम में आयोजित कालचक्र दीक्षा समारोह में भूटान के वर्तमान नरेश, चौथे नरेश और भूटान के पीएम के साथ शामिल हुए।प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश से मुलाकात की
November 11th, 06:14 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने थिम्पू में भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और भूटान के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत और व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान भूटान के नरेश ने दिल्ली हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई।भूटान के चौथे राजा ने भारत और भूटान की मित्रता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: थिम्पू में पीएम मोदी
November 11th, 12:00 pm
भूटान की राजधानी थिम्पू स्थित चांगलीमेथांग समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने दोहराया कि हाल ही में दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भूटान को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए राजा की सराहना की और भारत-भूटान मैत्री को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। पीएम ने एक जलविद्युत परियोजना का भी उद्घाटन किया और भूटान की पंचवर्षीय योजना के लिए पिछले वर्ष घोषित भारत के ₹10,000 करोड़ के सहायता पैकेज का जिक्र किया।पीएम मोदी ने भूटान के थिम्पू में चांगलीमेथांग मैदान में सभा को संबोधित किया
November 11th, 11:39 am
भूटान की राजधानी थिम्पू स्थित चांगलीमेथांग समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने दोहराया कि हाल ही में दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भूटान को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए राजा की सराहना की और भारत-भूटान मैत्री को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। पीएम ने एक जलविद्युत परियोजना का भी उद्घाटन किया और भूटान की पंचवर्षीय योजना के लिए पिछले वर्ष घोषित भारत के ₹10,000 करोड़ के सहायता पैकेज का जिक्र किया।प्रधानमंत्री ने भूटान के महामहिम नरेश एवं रानी का स्वागत किया
December 05th, 03:42 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में भूटान के महामहिम नरेश और रानी का स्वागत किया तथा भारत-भूटान के घनिष्ठ संबंधों की पुष्टि की। उन्होंने विकास, स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार और गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी परियोजना में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की, जिसमें आर्थिक संपर्क और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।पीएम मोदी ने ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया
March 23rd, 08:58 am
पीएम मोदी और भूटान के उनके समकक्ष महामहिम शेरिंग टोबगे ने थिम्पू में भारत सरकार की सहायता से निर्मित अत्याधुनिक 'ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल' का उद्घाटन किया। यह हॉस्पिटल, हेल्थकेयर में भारत-भूटान साझेदारी का एक शानदार उदाहरण है।जॉइंट स्टेटमेंट: प्रधानमंत्री की भूटान यात्रा
March 22nd, 07:18 pm
शताब्दियों से, भारत एवं भूटान के बीच आपसी विश्वास, सद्भावना तथा समझदारी भरा मित्रता एवं सहयोग का घनिष्ठ संबंध रहा है। हमारे सांस्कृतिक संबंध और साझा भूगोल हमें जोड़ते हैं। मजबूत आर्थिक और वित्तीय संबंध हमें बांधे रखते हैं। भारत और भूटान के लोगों के बीच घनिष्ठ मित्रता हमारी दोस्ती का मूल है। दोनों देशों के संबंध असाधारण पड़ोसी संबंधों का एक उदाहरण हैं।पीएम मोदी की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक और विभिन्न समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान
March 22nd, 06:30 pm
पीएम मोदी ने थिम्पू में भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग टोबगे से मुलाकात की। पीएम ने अपने असाधारण सार्वजनिक स्वागत के लिए प्रधानमंत्री टोबगे को धन्यवाद दिया। बैठक से पहले, पीएम मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री; एनर्जी, ट्रेड, डिजिटल कनेक्टिविटी, स्पेस, एग्रीकल्चर आदि से संबंधित विभिन्न समझौता ज्ञापनों के आदान-प्रदान के साक्षी बने।भारत-भूटान एनर्जी पार्टनरशिप पर जॉइंट विजन स्टेटमेंट
March 22nd, 05:20 pm
भारत और भूटान सराहनीय द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं जो सभी स्तरों पर विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ, दोस्ती के मजबूत बंधन और नागरिकों के बीच करीबी संपर्कों पर आधारित है। पीएम मोदी और भूटान के उनके समकक्ष शेरिंग टोबगे के बीच थिम्पू में सार्थक और व्यापक चर्चा हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने भविष्य के दृष्टिगत इस असाधारण द्विपक्षीय साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित
March 22nd, 03:39 pm
पीएम मोदी को भूटान के महामहिम नरेश द्वारा राजधानी थिम्पू में भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले वह पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं। यह अवार्ड, भारत-भूटान मित्रता को मजबूत करने और जन-केंद्रित नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को मान्यता देता है।प्रधानमंत्री ने भूटान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
March 15th, 10:22 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम दाशो शेरिंग टोबगे से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कनेक्टिविटी, एनर्जी, हाइड्रोपावर कोऑपरेशन, नागरिकों के बीच आदान-प्रदान और विकास सहयोग सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की।प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की
November 06th, 11:30 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का भारत में हार्दिक स्वागत किया है।प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से भेंट की
April 04th, 06:00 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से भेंट की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की अगवानी करके अत्यंत प्रसन्नता हुई। हमारी भेंट गर्मजोशी भरी और सार्थक रही। हम भारत-भूटान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपनी घनिष्ठ मित्रता और द्रूक ग्यालपो के विजन को अत्यधिक महत्व देते हैं।