'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप'

July 10th, 10:07 am

पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हुए 'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप' लॉन्च किया। आने वाले दशक के अवसरों और भविष्य में ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की भारत की महत्वाकांक्षा को पहचानते हुए, यह रोडमैप साझा प्राथमिकताओं, क्षमताओं और संसाधनों के अनुरूप सहयोग के लक्षित क्षेत्रों की पहचान करता है।

प्रधानमंत्री ने स्पोर्ट्स इवेंट के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया

July 10th, 08:21 am

पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल संबंधों को सेलिब्रेट करने वाले एक इवेंट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। दोनों नेताओं ने 'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप' लॉन्च किया और युवा एथलीटों के साथ बातचीत की, जो दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को मजबूत करने के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को दोहराता है।

इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी

July 09th, 11:15 am

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।

एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का जॉइंट स्टेटमेंट

July 09th, 11:02 am

एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों देशों ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने एनर्जी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इसके तहत क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने, एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी लाने, रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और एनर्जी व लिक्विड फ्यूल के लिए खुले व्यापार को समर्थन देने पर सहमति जताई गई।

तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद जॉइंट स्टेटमेंट जारी

July 09th, 10:58 am

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 से 10 जुलाई 2026 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) को और मजबूत तथा विस्तारित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही, उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए नए सहयोगी अवसरों पर मिलकर काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

डिफेंस और सिक्योरिटी कोऑपरेशन को मिलेगी नई मजबूती, भारत-ऑस्ट्रेलिया का जॉइंट डिक्लेरेशन जारी

July 09th, 10:55 am

पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने डिफेंस और सिक्योरिटी कोऑपरेशन पर एक जॉइंट डिक्लेरेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने वर्ष 2020 में स्थापित कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) के महत्व को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि CSP की शुरुआत के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग तेजी से बढ़ा है, आर्थिक रिश्ते और मजबूत हुए हैं तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क भी पहले से अधिक गहरे हुए हैं। उन्होंने एक स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता भी दोहराई।

प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा

July 03rd, 08:42 pm

इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

May 26th, 08:19 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ को उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी

May 06th, 02:41 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री एंथनी अल्बानीज से टेलीफोन पर बातचीत की और ऑस्ट्रेलिया के 32वें प्रधानमंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक पुनर्निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी।

संयुक्त वक्तव्य: भारत-ऑस्ट्रेलिया द्वितीय वार्षिक शिखर सम्मेलन

November 19th, 11:22 pm

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की उपस्थिति में 19 नवंबर 2024 को रियो डी जनेरियो में ग्रुप ऑफ 20 (जी20) शिखर सम्मेलन के मौके पर दूसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया। 2025 में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, शिक्षा और अनुसंधान, कौशल, गतिशीलता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और बहुपक्षीय सहयोग, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों और लोगों से लोगों के संबंधों सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण प्रगति का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बानीज से बातचीत की

August 26th, 01:02 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बानीज के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और क्वाड सहित अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग में हुई प्रगति का जायजा लिया।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रेस वक्तव्य

May 24th, 06:41 am

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रेस वक्तव्य