तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
July 09th, 12:29 pm
मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दोनों देशों के बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने ट्रेड, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और एजुकेशन जैसे प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 09th, 10:58 am
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 से 10 जुलाई 2026 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) को और मजबूत तथा विस्तारित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही, उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए नए सहयोगी अवसरों पर मिलकर काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर बैठक
November 20th, 08:38 pm
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने रियो डी जेनेरियो में दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर बैठक की। उन्होंने रक्षा, व्यापार, शिक्षा, रिन्यूएबल एनर्जी और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।