कैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की लागत वाली भारत की राष्ट्रीय एकीकृत कम्प्रेस्ड बायोगैस योजना गोबरधन को मंजूरी दी
August 06th, 04:08 pm
भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक अहम पड़ाव के तौर पर, पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'गोबरधन' (GOBARdhan) - यानी नेशनल सर्कुलर बायोएनर्जी स्कीम को मंजूरी दी है। इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक कुल 23,731 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह योजना ऊर्जा सुरक्षा, किसानों और ग्रामीण उद्यमों, 'वेस्ट-टू-वेल्थ', आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।आर्टिकल 370 और 35(A) को निरस्त किए जाने के सात साल
August 05th, 02:25 pm
आर्टिकल 370 और 35(A) को निरस्त किए जाने के ऐतिहासिक फैसले के सात साल पूरे होने पर, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखा है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के प्रति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आजीवन समर्पण को रेखांकित किया और 'विकसित भारत' के निर्माण में प्रत्येक नागरिक के योगदान पर बल दिया।'नागरिक देवो भव' आज के भारत की गवर्नेंस का मूल मंत्र: मेलबर्न में पीएम मोदी
July 09th, 03:22 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।ऑस्ट्रेलिया में एक कम्यूनिटी इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
July 09th, 03:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल से मुलाकात की
July 09th, 01:55 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सुश्री सैम मोस्टिन एसी से मुलाकात की। दोनों लीडर्स ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लगातार मजबूत और विविध होते संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी और खेलों के क्षेत्र में मजबूत होते रिश्तों का भी स्वागत किया। साथ ही, भारत में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले ओलंपिक 2032 से पहले आपसी सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया।भारत और इंडोनेशिया जितने इतिहास से जुड़े हैं, उतना ही हमारा साझा भविष्य भी है: पीएम मोदी
July 07th, 11:47 pm
जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने जकार्ता में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया
July 07th, 05:30 pm
जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट, भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़कर पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाते हैं: भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी
July 02nd, 03:35 pm
भारत- जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा, जिसमें पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ संवाद कर भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगले दशक में भारत में जापानी निवेश 10 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से ज्यादा हो।युवाओं के सपनों, कौशल और सामर्थ्य से होकर गुजरता है विकसित भारत का रास्ता: VBRY प्रोग्राम में पीएम मोदी
June 19th, 05:15 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।पीएम मोदी ने PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की
June 19th, 05:00 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।G7 समिट में पीएम मोदी ने संतुलित, साझा और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर रखा भारत का पक्ष
June 18th, 05:00 am
पीएम मोदी ने G7 समिट में सभी के लिए संतुलित, साझा और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ को पुनर्जीवित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए भारत के इंक्लूसिव ग्रोथ मॉडल पर जोर दिया। उन्होंने कनेक्टिविटी और व्यापार को गति देने के लिए इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड (IMPACT) बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) जैसी पहलों के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों को अधिक मजबूत समर्थन देने की आवश्यकता बताई और कनेक्टिविटी, व्यापार तथा स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में गहरे सहयोग का आह्वान किया।भारत की ग्रोथ स्टोरी पूरी मानवता के लिए इंक्लूजन, स्केल और डेमोक्रेटिक एंपावरमेंट की स्टोरी है: G7 समिट के आउटरीच सेशन में पीएम मोदी
June 17th, 06:07 pm
फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के आउटरीच सेशन के दौरान, पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत के आधार पर पिछले 12 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने व्यापार, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और अवसरों को जोड़ने वाले कॉरिडोर बनाने के मकसद से G7 की पूंजी, भारत के टैलेंट और ग्लोबल साउथ देशों की भागीदारी को मिलाकर 'इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड' (IMPACT) बनाने का प्रस्ताव रखा।आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है: G7 समिट में पीएम मोदी
June 16th, 10:12 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।फ्रांस में आयोजित G7 समिट में पीएम मोदी का संबोधन, नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर दिया जोर
June 16th, 10:07 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।दमन ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बन गया है: पीएम मोदी
June 05th, 07:20 pm
दमन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दमन को ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बताया। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी और स्वच्छता के मामले में दमन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से केंद्र शासित प्रदेश को निरंतर समर्थन का भरोसा दिया।पीएम मोदी ने दमन में करीब ₹2,970 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 07:15 pm
दमन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दमन को ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बताया। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी और स्वच्छता के मामले में दमन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से केंद्र शासित प्रदेश को निरंतर समर्थन का भरोसा दिया।कैबिनेट ने ओडिशा में ₹8,300.79 करोड़ के हाईवे निर्माण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
June 03rd, 03:10 pm
पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप को जोड़ने वाले 160 किलोमीटर लंबे तटीय हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी, जिसकी लागत ₹8,300 करोड़ है। यह प्रोजेक्ट कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा, यात्रा समय को लगभग 2.5 घंटे कम करेगा, प्रधानमंत्री गतिशक्ति के तहत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करेगा और ईंधन की खपत और कार्बन उत्सर्जन को कम करते हुए रीजनल इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देगा।‘रोजगार मेले’ नए अवसरों के साथ युवाशक्ति को सशक्त बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं: पीएम मोदी
May 23rd, 11:15 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेले’ के अंतर्गत सरकारी सेवाओं में चयनित 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए
May 23rd, 11:00 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
May 19th, 06:42 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इंडस्ट्री, रिसर्च इंस्टीट्यूशन और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार में लगातार हो रही वृद्धि का स्वागत किया और वर्ष 2030 तक मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।