फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर भारत-फिनलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट

March 05th, 08:03 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को दोहराया। यह मित्रता आपसी सम्मान, डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ जैसे मूल्यों पर आधारित है, साथ ही वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की

February 08th, 11:19 am

पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ सार्थक बातचीत की। दोनों नेताओं ने एनर्जी, बायोटेक्नोलॉजी, ट्रेड, IT और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। वे डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।

पीएम मोदी ने AI सेक्टर में काम कर रहे CEOs और विशेषज्ञों से बातचीत की

January 29th, 06:33 pm

पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करने वाले CEOs और विशेषज्ञों के साथ बातचीत की। फरवरी में होने वाले IndiaAI Impact Summit को ध्यान में रखते हुए, इस बातचीत का उद्देश्य रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना, AI इनोवेशन को दिखाना और भारत के AI मिशन के लक्ष्यों को तेजी से हासिल करना था। ‘AI for All’ के अपने विजन के तहत, पीएम ने कहा कि हमें अपनी तकनीक से प्रभाव पैदा करना है और साथ ही दुनिया को प्रेरित भी करना है।

परिणामों की सूची : मॉरीशस के प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा

September 11th, 02:10 pm

मॉरीशस के पीएम रामगुलाम की भारत यात्रा के दौरान साइंस एंड टेक्नोलॉजी, ओशनोग्राफी, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स, पावर, स्मॉल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, हाइड्रोग्राफी और स्पेस रिसर्च से जुड़े कई महत्वपूर्ण MoUs और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना और घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना है।

मॉरीशस, भारत की Neighbourhood First पॉलिसी और Vision ‘महासागर’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है: पीएम मोदी

September 11th, 12:30 pm

वाराणसी में संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि काशी में गंगा के अविरल प्रवाह की तरह, भारतीय संस्कृति के सतत प्रवाह ने मॉरीशस को समृद्ध किया है। उन्होंने चागोस समझौते के सफल समापन पर पीएम रामगुलाम और मॉरीशस के लोगों को बधाई दी। पीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए मॉरीशस के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की।