माननीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया यात्रा के परिणामों की सूची
June 15th, 05:17 pm
पीएम मोदी की स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया और डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, उच्च शिक्षा, रिसर्च, लेबर मोबिलिटी, क्वांटम कम्युनिकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म और कल्चर जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। दोनों पक्षों ने आतंकवाद-रोधी मामलों पर एक 'जॉइंट वर्किंग ग्रुप' और 'कांसुलर डायलॉग' शुरू करने पर भी सहमति जताई।भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी
June 14th, 04:36 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया
June 14th, 03:00 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप [2026-2030]
May 17th, 03:15 am
पीएम मोदी की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और नीदरलैंड ने अगले पांच सालों (2026–2030) के लिए भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप अपनाया। इसमें पॉलिटिकल डायलॉग, इकोनॉमी, एग्रीकल्चर, हेल्थ, न्यू टेक्नोलॉजी, साइंस, एजुकेशन, कल्चर और डिफेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।