प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ बैठक की
May 19th, 06:44 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के अवसर पर आइसलैंड की पीएम क्रिस्टून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की। पीएम ने आइसलैंड के इतिहास की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की और इस बात पर सहमति जताई कि TEPA; ट्रेड, इनवेस्टमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सहयोग में दोनों देशों की वास्तविक क्षमता को सामने लाने का बड़ा अवसर प्रदान करता है।‘आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं’: नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी
May 19th, 04:25 pm
नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने ट्रेड, इनवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में बढ़ती भारत-नॉर्डिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-नॉर्डिक संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट कहा, “कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।”प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन
May 04th, 07:44 pm
पीएम मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन, आइसलैंड की पीएम कैटरीन जैकब्सडॉटिर, नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर, स्वीडन की पीएम मैग्डेलीना एंडरसन और फिनलैंड की पीएम सना मारिन के साथ भाग लिया। शिखर सम्मेलन में महामारी के बाद इकोनॉमिक रिकवरी, क्लाइमेट चेंज, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन, डिजिटलीकरण और ग्रीन एंड क्लीन ग्रोथ आदि क्षेत्रों में बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।प्रधानमंत्री की आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ बैठक
May 04th, 03:04 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के मौके पर कोपेनहेगन में आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से जियोथर्मल एनर्जी, ब्लू इकोनॉमी, आर्कटिक, रिन्यूएबल एनर्जी, फिशरिज, फूड प्रोसेसिंग, डिजिटल यूनिवर्सिटीज सहित शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।भारत एवं नार्डिक देशों के बीच शिखर सम्मेलन का संयुक्त पत्रकार वक्तव्य
April 18th, 12:57 pm
आज स्टॉकहोम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, डेनमॉर्क के प्रधानमंत्री श्री लार्स लोक्के रैसमुस्सेन, फिनलैण्ड के प्रधानमंत्री श्री जुहा सिपिला, आइसलैण्ड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्स्डोट्टिर, नार्वे की प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग और स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने भारतीय और स्वीडिश प्रधानमंत्रियों की मेजबानी में आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लिया।प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क, आइसलैंड, फिनलैंड और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ वार्ता की
April 17th, 09:05 pm
अपनी स्वीडन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क, आइसलैंड, फिनलैंड और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ व्यापक वार्ता की। पीएम मोदी ने नेताओं के साथ द्विपक्षीय स्तर की वार्ता की और विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।प्रधानमंत्री ने आइसलैंड के राष्ट्रीय दिवस पर आइसलैंड के लोगों को बधाई दी
June 17th, 11:01 am