कैबिनेट ने 2025-26 तक ‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना’ के लिए ₹6520 करोड़ के खर्च को मंजूरी दी
July 31st, 03:04 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनट ने 2025-26 तक ‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना’ (PMKSY) के लिए कुल ₹6520 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी है। इस मंजूरी में (i) 50 मल्टी प्रोडक्ट फूड इरैडिएशन यूनिट्स और 100 फूड टेस्टिंग लैब्स की स्थापना हेतु ₹1000 करोड़ और (ii) PMKSY की विभिन्न कंपोनेंट्स स्कीम्स के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने हेतु ₹920 करोड़ शामिल हैं।