प्रधानमंत्री ने हंगरी के चुनाव में जीत पर श्री पीटर मग्यार को बधाई दी

April 13th, 11:40 am

पीएम मोदी ने हंगरी के चुनाव में शानदार जीत के लिए श्री पीटर मग्यार और टिस्जा पार्टी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और हंगरी प्रगाढ़ मित्रता, साझा मूल्यों और अटूट आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए श्री मग्यार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

पीएम ने ऐस्ट्रोनॉट्स के स्पेस मिशन की सफल लॉन्चिंग का स्वागत किया

June 25th, 01:30 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत किया है। श्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भी अपनी शुभकामनाएं दीं। शुभांशु शुक्‍ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं।

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनावों में मिली जीत पर प्रधानमंत्री श्री विक्टर ओर्बन को बधाई दी

April 04th, 11:25 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हंगरी के संसदीय चुनावों में मिली जीत पर प्रधानमंत्री श्री विक्टर ओर्बन को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन से फोन पर बात की

March 09th, 08:08 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हंगरी के प्रधानमंत्री महामहिम विक्टर ओर्बन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और तत्काल युद्ध विराम के साथ-साथ फिर से राजनयिक संबंध और वार्ता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन-हंगरी सीमा के माध्यम से 6000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की सुविधा के लिए श्री ओर्बन और हंगरी सरकार को अपनी ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।