सेवा तीर्थ में आयोजित योग सत्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को चिह्नित किया
June 21st, 03:51 pm
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में एक योग सत्र का आयोजन किया गया।12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता से खास झलकियां
June 21st, 06:46 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर वे मानवता के लिए भारत के इस अनमोल उपहार का उत्सव मनाने के लिए जीवन के हर क्षेत्र से आए हजारों प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए। आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने योग को संतुलन, कल्याण और मानवीय एकता का मार्ग बताया। इसके साथ ही, उन्होंने इस साल की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' को भी रेखांकित किया।योग सबको जोड़ता है और एकता का संदेश देता है: कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी
June 21st, 06:45 am
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश योग की ऊर्जा और चेतना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को लचीला रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है, तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वर्ष की थीम Yoga for Healthy Ageing का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर पीएम मोदी का संबोधन
June 21st, 06:30 am
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश योग की ऊर्जा और चेतना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को लचीला रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है, तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वर्ष की थीम Yoga for Healthy Ageing का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर ओडिशा के पहाड़पुर गाँव का दौरा किया
June 20th, 08:58 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उनके साथ ओडिशा के पहाड़पुर गाँव में होना सम्मान की बात है।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गांव स्थित गोसानी पीठ में पूजा-अर्चना की
June 20th, 08:54 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पहाड़पुर गांव स्थित गोसानी पीठ में पूजा-अर्चना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गाँव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए
June 20th, 08:51 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गांव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहाड़पुर गाँव में कौशल केंद्र का दौरा किया और कौशल विकास पर ध्यान देने की सराहना की
June 20th, 08:49 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहाड़पुर गांव में एक कौशल विकास केंद्र का दौरा किया।प्रधानमंत्री ने पहाड़पुर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के परिवार के सदस्यों के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की
June 20th, 08:47 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहाड़पुर के विद्यालय परिसर में स्वर्गीय श्री श्याम चरण मुर्मु, स्वर्गीय श्री लखन मुर्मु और स्वर्गीय श्री सिपुन मुर्मु के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने पहाड़पुर गाँव में स्कूल का दौरा किया, शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला
June 20th, 08:44 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहाड़पुर गाँव में एक स्कूल का दौरा करके उन्हें बेहद खुशी मिली।प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया
June 20th, 06:53 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के परभणी में दीवार गिरने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।पूर्वी भारत में विकास और समृद्धि का प्रवेश द्वार बनकर उभर रहा ओडिशा: पहाड़पुर में पीएम मोदी
June 20th, 01:10 pm
पीएम मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गाँव में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, विनम्रता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के तेजी से हो रहे विकास का जिक्र किया और ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एनर्जी के क्षेत्रों में हो रहे बड़े निवेशों पर भी प्रकाश डाला।ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने पहाड़पुर में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
June 20th, 01:00 pm
पीएम मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गाँव में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, विनम्रता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के तेजी से हो रहे विकास का जिक्र किया और ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एनर्जी के क्षेत्रों में हो रहे बड़े निवेशों पर भी प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी
June 20th, 08:32 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने भारत में बढ़ते वैश्विक जुड़ाव और निवेश का उल्लेख किया
June 19th, 02:05 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक बेहतर धरती के निर्माण में भारत के योगदान की तत्परता का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया आशा और उत्साह के साथ भारत के साथ जुड़ रही है और उसमें निवेश कर रही है।प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
June 19th, 11:54 am
पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।प्रधानमंत्री 20 जून को ओडिशा का दौरा करेंगे
June 19th, 11:53 am
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा के मयूरभंज जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्य में विकास की गति तेज करने और नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, हेल्थकेयर, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई जैसे अहम सेक्टरों में ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।प्रधानमंत्री ने ज्ञान, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 19th, 08:15 am
पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए सफलता प्राप्त करने में ज्ञान, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गहरी समझ, सही निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास, प्रभावी बातचीत और समय की मांग को पहचानने की दूरदर्शिता जैसे गुण लोगों को चुनौतियों से निपटने और अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करते हैं।Prime Minister highlights efforts to preserve and promote India’s cultural heritage
June 18th, 02:33 pm
The Prime Minister, Shri Narendra Modi has highlighted efforts to preserve and promote India’s cultural heritage and said that India’s cultural heritage is being preserved, celebrated and carried forward with renewed vigour.प्रधानमंत्री ने सत्य, सेवा, ज्ञान और कर्म के महत्व को बताने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 18th, 09:23 am
पीएम मोदी ने सत्य, निस्वार्थ सेवा, लगातार सीखते रहने और कर्म के महत्व को बताने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा से समृद्धि प्राप्त होती है, निस्वार्थ सेवा से यश मिलता है, निरंतर अभ्यास से ज्ञान बढ़ता है और कर्म से बुद्धिमत्ता विकसित होती है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि ये मूल्य व्यक्ति के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज की सामूहिक प्रगति में भी अहम योगदान देते हैं।