सिलीगुड़ी में पीएम मोदी का जोशीला भाषण, भीड़ में दिखा जबरदस्त उत्साह
April 12th, 01:00 pm
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज सिलीगुड़ी में एक जोशीले भाषण के जरिए भाजपा के चुनाव अभियान को नई गति दी। उत्तर बंगाल में आयोजित इस बड़ी रैली में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला और उस पर भ्रष्टाचार, उपेक्षा और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्व-गणना पूरी की, नागरिकों से अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने और जनगणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है
April 01st, 08:12 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के पहले चरण की शुरुआत का प्रतीक है। इस चरण में घर-घर की सूची बनाना और आवास संबंधी कार्य शामिल हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह करने के लिए की जा रही है। इससे भारत के लोगों को अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने की शक्ति मिलती है।गुजरात की सबसे बड़ी ताकत है कि इसने लगातार 25 वर्ष से विकास के महाअभियान को रुकने नहीं दिया: वाव-थारद में पीएम मोदी
March 31st, 05:00 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराद में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ विकसित भारत के विजन को मजबूत करने के उद्देश्य से सड़क, रेलवे, बिजली, जल आपूर्ति, शहरी विकास, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन क्षेत्रों में शुरू की गई पहलों पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराद में ₹20,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया
March 31st, 04:32 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराद में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ विकसित भारत के विजन को मजबूत करने के उद्देश्य से सड़क, रेलवे, बिजली, जल आपूर्ति, शहरी विकास, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन क्षेत्रों में शुरू की गई पहलों पर प्रकाश डाला।भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा, भारत खुद को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है: पीएम मोदी
March 12th, 10:47 pm
NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने NXT समिट को संबोधित किया
March 12th, 08:30 pm
NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।श्री सत्य साईं बाबा ने आध्यात्म का उपयोग समाज और जनकल्याण के लिए किया: पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में पीएम
November 19th, 11:00 am
पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए इसे एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा की शिक्षाएँ, प्रेम और सेवा भावना; दुनिया भर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। पीएम ने बाबा के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शताब्दी वर्ष; प्रेम, शांति और सेवा का एक वैश्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेवा; भारतीय सभ्यता का मूल है, जो भक्ति, ज्ञान और कर्म के मार्गों को जोड़ती है।पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया
November 19th, 10:30 am
पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए इसे एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा की शिक्षाएँ, प्रेम और सेवा भावना; दुनिया भर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। पीएम ने बाबा के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शताब्दी वर्ष; प्रेम, शांति और सेवा का एक वैश्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेवा; भारतीय सभ्यता का मूल है, जो भक्ति, ज्ञान और कर्म के मार्गों को जोड़ती है।नया कॉम्प्लेक्स दिल्ली में सांसदों के Ease of Living को बढ़ाएगा: पीएम मोदी
August 11th, 11:00 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और इस परियोजना में शामिल इंजीनियरों और श्रमजीवियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब पूरे भारत के सांसद एक साथ रहेंगे, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने परिसर की सांस्कृतिक जीवंतता को बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय त्योहारों के सामूहिक आयोजनों को भी प्रोत्साहित किया।प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया
August 11th, 10:30 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और इस परियोजना में शामिल इंजीनियरों और श्रमजीवियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब पूरे भारत के सांसद एक साथ रहेंगे, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने परिसर की सांस्कृतिक जीवंतता को बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय त्योहारों के सामूहिक आयोजनों को भी प्रोत्साहित किया।प्रधानमंत्री नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे
August 10th, 10:44 am
पीएम मोदी, 11 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए 184 नवनिर्मित Type-VII Multi-Storey Flats का उद्घाटन करेंगे। यह कॉम्प्लेक्स सांसदों के लिए हाउसिंग की कमी को दूर करने के लिए बनाया गया है। यह पर्यावरण और दिव्यांगजनों के अनुकूल है, GRIHA 3-स्टार और NBC 2016 के नॉर्म्स पर खरा उतरता है, भूकंपरोधी है, ऊर्जा संरक्षण और वेस्ट मैनेजमेंट को बढ़ावा देता है। इसमें 5,000 sq. ft. के आधुनिक सुविधाओं वाले फ्लैट हैं, जिनके कंस्ट्रक्शन में टिकाऊ एवं एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।कैबिनेट ने NCDC के लिए ₹2000 करोड़ की सेंट्रल सेक्टर स्कीम को मंजूरी दी
July 31st, 03:00 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनट ने 2025-26 से 2028-29 तक की 4 वर्षों की अवधि के लिए ₹2000 करोड़ के खर्च के साथ सेंट्रल सेक्टर स्कीम राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को अनुदान सहायता को मंजूरी दी है। NCDC 4 वर्षों की अवधि में खुले बाजार से ₹20,000 करोड़ जुटा सकेगा। इससे लगभग 2.9 करोड़ सहकारी समिति सदस्यों को मदद मिलेगी।कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक और केरल में 5 IITs के विस्तार को मंजूरी दी
May 07th, 12:10 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश (IIT तिरुपति), केरल (IIT पलक्कड़), छत्तीसगढ़ (IIT भिलाई), जम्मू और कश्मीर (IIT जम्मू) और कर्नाटक (HT धारवाड़) राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित 5 नए IITs की एजुकेशनल और इंफ्रास्ट्रक्चर कैपेसिटी के विस्तार को मंजूरी दी है। 2025-26 से 2028-29 तक चार वर्षों की अवधि में कुल लागत 11,828.79 करोड़ रुपये है।पीएम मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बातचीत की
April 08th, 01:03 pm
पीएम मोदी ने मुद्रा योजना की 10वीं वर्षगांठ पर लाभार्थियों से बातचीत करते हुए सोलर एनर्जी, फूड और पेट केयर से जुड़े स्टार्टअप्स से लेकर कश्मीर में एक बेकरी तक के प्रेरक सफर पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने नागरिकों, खासकर महिलाओं को सशक्त बनाने और देश भर में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में मुद्रा योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव को रेखांकित किया।हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और विजन MAHASAGAR, दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है: पीएम मोदी
April 05th, 11:30 am
कोलंबो में जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी को ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया गया, जो दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती का प्रतीक है। उन्होंने एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल आइडेंटिटी, तमिल वेलफेयर, साझा सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत में महत्वपूर्ण सहयोग पर प्रकाश डालते हुए श्रीलंका के विकास के लिए भारत के अटूट समर्थन की पुष्टि की।आज भारत सिर्फ Nation of Dreams नहीं, बल्कि Nation That Delivers भी है: TV9 समिट में पीएम मोदी
March 28th, 08:00 pm
पीएम मोदी ने TV9 समिट-2025 में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत अब सबके समान रूप से करीब होने की Equi-Closeness पॉलिसी का पालन करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया यह समझने के लिए उत्सुक है कि आज भारत क्या सोचता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के अप्रोच ने हमेशा मोनोपोली से परे मानवता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, भारत अब केवल Nation of Dreams नहीं, बल्कि Nation That Delivers भी है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टीवी9 शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित किया
March 28th, 06:53 pm
पीएम मोदी ने TV9 समिट-2025 में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत अब सबके समान रूप से करीब होने की Equi-Closeness पॉलिसी का पालन करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया यह समझने के लिए उत्सुक है कि आज भारत क्या सोचता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के अप्रोच ने हमेशा मोनोपोली से परे मानवता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, भारत अब केवल Nation of Dreams नहीं, बल्कि Nation That Delivers भी है।प्रधानमंत्री 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे
March 28th, 02:15 pm
पीएम मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। नागपुर में वे स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे, दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, माधव नेत्रालय की नींव रखेंगे और UAV टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे। बिलासपुर में वे ₹33,700 करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे; जिससे ग्रोथ, कनेक्टिविटी और रीजनल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा।दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है: पीएम
February 08th, 07:00 pm
राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल बाद भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा मुख्यालय में उत्साही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत को विकास, दूरदर्शिता और विश्वास की जीत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, आज दिल्ली के लोग उत्साह और सुकून दोनों से भरे हुए हैं। उत्साह जीत का है और सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली ने अराजकता के दौर से आगे निकलकर प्रगति को चुना है।पीएम मोदी ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
February 08th, 06:30 pm
राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल बाद भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा मुख्यालय में उत्साही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत को विकास, दूरदर्शिता और विश्वास की जीत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, आज दिल्ली के लोग उत्साह और सुकून दोनों से भरे हुए हैं। उत्साह जीत का है और सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली ने अराजकता के दौर से आगे निकलकर प्रगति को चुना है।