प्रधानमंत्री ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

June 26th, 12:50 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज महान बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें साहित्य की एक महान हस्ती के रूप में याद किया, जिनकी रचनाओं ने भारतीयों की कई पीढ़ियों में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना जगाई।

प्रधानमंत्री ने राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की

June 26th, 12:46 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा, “उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके महान कार्य और आदर्श आने वाली कई पीढ़ियों तक राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की

June 25th, 10:53 am

'संविधान हत्या दिवस' पर प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की दृढ़ता से रक्षा करने वाले सभी लोगों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संस्कृत का एक सुभाषितम् भी साझा किया और भारत के संविधान, लोकतंत्र तथा हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश को सही दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

May 27th, 08:33 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की

April 21st, 01:09 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एके आदि शंकराचार्य को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा है कि उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश भर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने के उनके प्रयास प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। श्री मोदी ने यह भी कहा कि उनका ज्ञान हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की

April 20th, 09:43 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने संसद परिसर में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

April 14th, 11:33 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह संसद परिसर में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

April 13th, 09:39 am

पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अदम्य साहस का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने विदेशी शासन की क्रूरता के सामने उनके साहस और आत्मसम्मान की भी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने संसद परिसर में महात्मा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की

April 11th, 11:48 am

महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा फुले के आदर्श आज भी अनगिनत लोगों को शक्ति और आशा प्रदान करते हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

April 07th, 10:52 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर हमारी सभ्यता के महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने श्रीमद् सुधीन्द्र तीर्थ स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

March 31st, 10:58 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज श्रीमद् सुधीन्द्र तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी के विशेष अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि श्रीमद् सुधीन्द्र तीर्थ स्वामीजी ने सेवा और अध्यात्म को समर्पित जीवन जिया, जिससे समाज पर स्थायी प्रभाव पड़ा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूज्य स्वामीजी ने अनेक संस्थानों एवं अनुसंधान केंद्रों की स्थापना की तथा वे लोगों में शिक्षा के आनंद का प्रसार करने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध थे

प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

March 30th, 09:50 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत माता के वीर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि अपने क्रांतिकारी विचारों से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई चेतना का संचार किया। श्री मोदी ने कहा, “उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

प्रधानमंत्री ने सत्य की विजय पर जोर देते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

March 12th, 10:34 am

पीएम मोदी ने 1930 में आज ही के दिन शुरू हुए दांडी मार्च में भाग लेने वाली सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया जिसमें कहा गया है कि सत्य की सदैव विजय होती है और असत्य अंततः नष्ट हो जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें उस मार्ग का अनुसरण करना चाहिए जिस पर चलकर ऋषियों ने परमानंद प्राप्त किया और परम सत्य को जाना।

प्रधानमंत्री ने महान समाज सुधारक श्री संत सेवालाल महाराज को श्रद्धांजलि दी

February 15th, 02:49 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री संत सेवालाल महाराज की जन्मजयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने कहा, “सत्य, अहिंसा और उच्च नैतिक मूल्यों का संदेश फैलाकर उन्होंने समाज में एक नई चेतना का संचार किया। उनका प्रेरणादायी जीवन देशवासियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।” श्री मोदी ने कहा,

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

February 11th, 10:19 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

February 01st, 09:15 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संत श्री गुरु रविदास महाराज जी की जन्‍म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। श्री मोदी ने कहा, “उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।”

प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

January 30th, 01:54 pm

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा कि बापू के शाश्वत आदर्श हमारे राष्ट्र की यात्रा का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं और उन्होंने न्याय, सद्भाव एवं मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

January 30th, 10:41 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री मोदी ने कहा कि पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की

January 28th, 09:35 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। श्री मोदी ने कहा, उनका बलिदानी जीवन देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

प्रधानमंत्री ने पार्वती गिरि जी की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

January 19th, 11:00 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पार्वती गिरि जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, सामुदायिक सेवा के प्रति समर्पण और स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण तथा संस्कृति जैसे क्षेत्रों में उनके कार्यों की सराहना की।