पीएम ने याद वाशेम – विश्व होलोकॉस्ट स्मृति केंद्र का दौरा किया

February 26th, 09:02 pm

पीएम मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ यरुशलम में स्थित विश्व होलोकॉस्ट स्मृति केंद्र 'याद वाशेम' का दौरा किया। उन्होंने होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और 'हॉल ऑफ नेम्स' देखा, जहाँ इन पीड़ितों की व्यक्तिगत कहानियों को प्रदर्शित किया गया है। पीएम का यह दौरा भारत और इजराइल के लोगों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय मूल्यों के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी

February 25th, 08:20 pm

इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।

भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी

February 25th, 08:00 pm

इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।

इजरायल के साथ हमारे संबंध आपसी विश्वास पर आधारित: प्रधानमंत्री मोदी

July 05th, 10:38 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेल अवीव में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इजरायल की विकास यात्रा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की संख्या और आकार मायने नहीं रखता, इजराइल ने ये सबित करके दिखाया है। यहूदी समुदाय के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर भारत को समृद्ध बनाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नेतनयाहू और इजराइल की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

मेरी सरकार का मंत्र है - रिफॉर्म, पर्फार्म और ट्रांसफॉर्म: प्रधानमंत्री मोदी

July 05th, 06:56 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेल अवीव में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इजरायल की विकास यात्रा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की संख्या और आकार मायने नहीं रखता, इजराइल ने ये सबित करके दिखाया है। यहूदी समुदाय के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर भारत को समृद्ध बनाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नेतनयाहू और इजराइल की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने याद वाशेम शहीद स्मारक संग्रहालय का दौरा किया, होलोकॉस्ट के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

July 04th, 08:58 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इजरायल में याद वाशेम शहीद स्मारक संग्रहालय में होलोकॉस्ट के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू भी प्रधानमंत्री के साथ थे।