पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों से डिजिटल जनगणना 2027 में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया
April 26th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने न्यूक्लियर और विंड एनर्जी सेक्टर में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, बीटिंग रिट्रीट समारोह, प्रकृति संरक्षण, बाँस सेक्टर, प्राचीन ग्रंथों और मैथमैटिकल ओलंपियाड प्रोग्राम जैसे कई अहम विषयों पर भी बात की। पीएम ने मौजूदा डिजिटल जनगणना अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से इसमें हिस्सा लेने की अपील भी की।आइए हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन सेंट्रिक और फ्यूचर रेडी बनाएं: भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
April 16th, 11:55 am
भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत है। इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी में साझेदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि चाहे यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, सैन्य संघर्ष समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।प्रधानमंत्री ने राष्ट्र और मानवता की सेवा में सर्वस्व समर्पण को दर्शाते हुए संस्कृत सुभाषित साझा किया
February 11th, 10:31 am
आज पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया, जो पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र और मानवता की सेवा का संदेश देता है – और जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भी जीवनभर अपनाया। इस सुभाषितम का अर्थ है कि जिस राष्ट्र की महिमा का गान हिमालय करता हैं, जिसकी कीर्ति नदियों के साथ समुद्र तक प्रवाहित होती है, और जिसकी भुजाओं के समान दिशाएँ उसे नमन करती हैं, उस राष्ट्र को हम अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं।