प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान और वैश्विक पुरस्कारों की सूची

December 18th, 04:30 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कई देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। ये सभी सम्मान पीएम मोदी के नेतृत्व और दूरदृष्टि का प्रतिबिंब हैं जिसने वैश्विक मंच पर भारत के उदय को मजबूत किया है। यह दुनिया भर के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को भी दर्शाता है।

पीएम मोदी को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया

March 12th, 03:12 pm

पीएम मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ (G.C.S.K) से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी मित्रता को समर्पित किया। समारोह में भारतीय नौसेना का मार्चिंग कंटिन्जेंट और एक भारतीय नौसैनिक जहाज का पोर्ट कॉल भी शामिल था।

यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है: मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर पीएम मोदी

March 12th, 03:00 pm

पीएम मोदी ने मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। पीएम ने कहा कि यह अवार्ड 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान ग्लोबल साउथ की साझा आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने इसे भारतीय मूल के पूर्वजों और उनकी सभी पीढ़ियों को समर्पित किया। उन्होंने भारत-मॉरीशस रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं है; हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है: पीएम मोदी

March 12th, 06:07 am

पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

March 11th, 07:30 pm

पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया

August 11th, 11:07 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक ट्वीट में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर असीम गर्व व्यक्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच गहराई से निहित संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी

August 06th, 05:29 pm

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ’कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया है।

22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य

July 09th, 09:54 pm

भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 8-9 जुलाई, 2024 को रूसी संघ का आधिकारिक दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने रूस का सर्वोच्च राष्‍ट्रीय पुरस्कार प्राप्‍त किया

July 09th, 08:12 pm

​रूस के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के योगदान के लिए क्रेमलिन के सेंट एंड्रयू हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह में, उन्‍हें रूस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। इस पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी।

प्रधानमंत्री को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया

July 13th, 11:56 pm

पीएम मोदी को 13 जुलाई 2023 को फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया

December 17th, 08:42 pm

भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने देश के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस गर्मजोशी भरे भाव के लिए भूटान के महामहिम नरेश का आभार व्यक्त किया है।