प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंच पर भारतीय विश्वविद्यालयों की बढ़ती पहचान की सराहना की
June 27th, 03:03 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर भारतीय विश्वविद्यालयों की बढ़ती पहचान की सराहना की है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विकास तथा नवोन्मेषण के अवसर प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी रेखांकित की।उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन
July 04th, 05:18 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने उच्च शिक्षा वित्त एजेंसी (एचईएफए) के कार्य क्षेत्र में विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वित्त एजेंसी की पूंजी आधार को बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है और इसे 2022 तक शिक्षा में अवसंरचना और प्रणालियों को मज़बूत करने के लिए 1,00,000 करोड़ रुपये की निधि निर्माण करने का निर्देश दिया गया है।