पीएम मोदी ने हीरोज एकर मेमोरियल पर नामीबिया के संस्थापक व प्रथम राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित की

July 09th, 07:42 pm

पीएम मोदी ने नामीबिया के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को हीरोज एकर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने डॉ. सैम नुजोमा को एक दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने नामीबिया की स्वतंत्रता के संघर्ष में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। डॉ. नुजोमा भारत के एक महान मित्र थे।