आर्टिकल 370 और 35(A) को निरस्त किए जाने के सात साल
August 05th, 02:25 pm
आर्टिकल 370 और 35(A) को निरस्त किए जाने के ऐतिहासिक फैसले के सात साल पूरे होने पर, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखा है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के प्रति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आजीवन समर्पण को रेखांकित किया और 'विकसित भारत' के निर्माण में प्रत्येक नागरिक के योगदान पर बल दिया।विवेक स्मारक हमें बड़े उद्देश्य के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है: मैसुरु, कर्नाटक में पीएम मोदी
August 01st, 04:53 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसुरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसुरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
August 01st, 04:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसूरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।चंडीगढ़ के विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: पीएम मोदी
July 17th, 02:08 pm
चंडीगढ़ में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है। उन्होंने पिछले एक दशक में इस क्षेत्र में किए गए बड़े बुनियादी बदलावों का विस्तार से उल्लेख किया। स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ पर उन्होंने शहरवासियों को बधाई दी। साथ ही, स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ के लगातार प्रयासों की भी सराहना की।पीएम मोदी ने चंडीगढ़ में ₹4,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया
July 17th, 01:45 pm
चंडीगढ़ में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है। उन्होंने पिछले एक दशक में इस क्षेत्र में किए गए बड़े बुनियादी बदलावों का विस्तार से उल्लेख किया। स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ पर उन्होंने शहरवासियों को बधाई दी। साथ ही, स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ के लगातार प्रयासों की भी सराहना की।प्रधानमंत्री 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे
July 15th, 06:40 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जींद रेलवे स्टेशन से जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री हरियाणा के जींद, चंडीगढ़ और पंजाब के जालंधर में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।पीएम मोदी ने ज्ञान, कौशल और स्वास्थ्य के महत्व पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 15th, 12:12 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि ज्ञान, कौशल और अच्छा स्वास्थ्य व्यक्ति के विकास के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति की भी मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि भारत के युवा इन मूल्यों को अपनाकर एक मजबूत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।'नागरिक देवो भव' आज के भारत की गवर्नेंस का मूल मंत्र: मेलबर्न में पीएम मोदी
July 09th, 03:22 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।ऑस्ट्रेलिया में एक कम्यूनिटी इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
July 09th, 03:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।भारत और इंडोनेशिया जितने इतिहास से जुड़े हैं, उतना ही हमारा साझा भविष्य भी है: पीएम मोदी
July 07th, 11:47 pm
जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने जकार्ता में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया
July 07th, 05:30 pm
जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।पीएम मोदी की इंडोनेशिया राजकीय यात्रा पर भारत-इंडोनेशिया का जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 07th, 05:15 pm
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-इंडोनेशिया संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक द्विपक्षीय वार्ता की
July 07th, 02:51 pm
इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के सभी पहलुओं की समीक्षा की, आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान राष्ट्रपति प्राबोवो ने वर्ष 2026 में भारत की BRICS अध्यक्षता के लिए अपने देश के पूर्ण समर्थन का भी भरोसा दिलाया।लोकतांत्रिक मूल्य और विविधता में एकता, भारत और इंडोनेशिया की साझी ताकत: भारत-इंडोनेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
July 07th, 11:21 am
जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप लगातार नए क्षेत्रों तक विस्तार कर रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत और इंडोनेशिया मिलकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की इंडोनेशिया की ऐतिहासिक यात्रा की शताब्दी मनाएंगे। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि दोनों देश मिलकर 'इंडोनेशिया एमास' और 'विकसित भारत' के विजन को साकार करेंगे।परिणामों की सूची: 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
July 02nd, 10:39 pm
16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन कई महत्वपूर्ण निर्णयों और समझौतों के साथ संपन्न हुआ। इनमें आर्थिक सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनर्जी रेजिलिएंस पर जॉइंट स्टेटमेंट, और क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, हेल्थकेयर, क्रिटिकल मिनरल्स, AI, बायोटेक्नोलॉजी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सहयोग जैसे क्षेत्रों में 13 अन्य समझौते शामिल हैं, जिनसे भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप और मजबूत हुई है।16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का जॉइंट स्टेटमेंट
July 02nd, 10:22 pm
16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने डिफेंस, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, AI, टेक्नोलॉजी, इन्वेस्टमेंट और लोगों के बीच आपसी संबंधों में गहरे सहयोग के जरिए भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। इस जॉइंट स्टेटमेंट में अगले वर्ष भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के भव्य आयोजन की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट, भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़कर पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाते हैं: भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी
July 02nd, 03:35 pm
भारत- जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा, जिसमें पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ संवाद कर भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगले दशक में भारत में जापानी निवेश 10 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से ज्यादा हो।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को बधाई दी
July 01st, 12:22 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश के चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट सेवा, करुणा तथा प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया है।पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 28th, 08:45 pm
सेशेल्स के 'गोल्डन जुबली नेशनल डे' समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और 'स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज' की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने 'विजन MAHASAGAR' और 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी के तहत भारत-मॉरीशस 'एनहैंस्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना: भारत-सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
June 28th, 02:02 pm
भारत- सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान को जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने 'MAHASAGAR' विजन को दोहराते हुए कहा कि भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ समृद्धि भी बढ़े और देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी को भारत-सेशेल्स साझेदारी का स्वाभाविक और रणनीतिक स्तंभ भी बताया।