12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता से खास झलकियां

June 21st, 06:46 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर वे मानवता के लिए भारत के इस अनमोल उपहार का उत्सव मनाने के लिए जीवन के हर क्षेत्र से आए हजारों प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए। आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने योग को संतुलन, कल्याण और मानवीय एकता का मार्ग बताया। इसके साथ ही, उन्होंने इस साल की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' को भी रेखांकित किया।

योग सबको जोड़ता है और एकता का संदेश देता है: कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी

June 21st, 06:45 am

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश योग की ऊर्जा और चेतना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को लचीला रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है, तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वर्ष की थीम Yoga for Healthy Ageing का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर पीएम मोदी का संबोधन

June 21st, 06:30 am

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश योग की ऊर्जा और चेतना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को लचीला रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है, तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वर्ष की थीम Yoga for Healthy Ageing का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है।

प्रधानमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए पिछले 12 वर्षों में किए गए प्रयासों के बारे में बताया

June 14th, 01:27 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है जब हमें विश्‍व के सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रम-आयुष्मान भारत द्वारा सबसे कमजोर वर्ग को उच्च गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान वाले देश के रूप में जाना जाता है।

प्रोफेसर गोबर्धन दास जी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

April 27th, 12:31 pm

प्रो. गोबर्धन दास जी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि प्रो. गोबर्धन दास जी का व्यक्तिगत जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके हर संघर्ष ने समाज की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है, जो जन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान में स्पष्ट रूप से झलकता है।

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

March 19th, 09:48 am

पीएम मोदी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समृद्धि, स्वास्थ्य और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की प्रार्थना की। उन्होंने देवी शैलपुत्री की दिव्य और दयालु कृपा को उजागर करने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् और इस अवसर पर देवी को समर्पित एक भक्ति गीत भी साझा किया।

सरकार कृषि में 'टेक्नोलॉजी कल्चर' लाने पर विशेष जोर दे रही है: पीएम मोदी

March 06th, 01:14 pm

पीएम मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने किसानों के लिए चल रहे PM किसान सम्मान निधि और MSP सुधारों जैसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला, जिनसे किसानों को लाभ मिलता है। उन्होंने कृषि में “टेक्नोलॉजी कल्चर” के बारे में भी बात की और e-NAM और DPI के विकास जैसी पहलों का जिक्र किया। उन्होंने तकनीकी को पारंपरिक कृषि प्रणालियों के साथ प्रभावी ढंग से एकीकृत करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

पीएम मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया

March 06th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने किसानों के लिए चल रहे PM किसान सम्मान निधि और MSP सुधारों जैसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला, जिनसे किसानों को लाभ मिलता है। उन्होंने कृषि में “टेक्नोलॉजी कल्चर” के बारे में भी बात की और e-NAM और DPI के विकास जैसी पहलों का जिक्र किया। उन्होंने तकनीकी को पारंपरिक कृषि प्रणालियों के साथ प्रभावी ढंग से एकीकृत करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा

February 19th, 05:45 pm

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और UAE की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा कि चार साल पहले CEPA पर हस्ताक्षर के बाद से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, उन्होंने ऐसे कदमों का स्वागत किया जिनसे दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का रास्ता तैयार हुआ है।

भारत-फ्रांस संयुक्त बयान

February 18th, 08:10 am

फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।

परिणामों की सूची: फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा

February 17th, 07:00 pm

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते तकनीक और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती तकनीकों, स्वास्थ्य और अन्य कई क्षेत्रों से जुड़े हैं। भारत-फ्रांस संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा भी दिया गया है।

प्रधानमंत्री 13 फरवरी को सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 एवं 2 का उद्घाटन करेंगे

February 12th, 12:02 pm

पीएम मोदी 13 फरवरी 2026 को सेवा तीर्थ भवन परिसर के नाम का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे तथा एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है और यह आधुनिक, दक्ष, सुलभ एवं नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था बनाने की पीएम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारत–सेशेल्स साझेदारी : उन्नत आपसी संपर्कों के माध्यम से सततता, आर्थिक विकास तथा सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की संयुक्त रूपरेखा

February 09th, 03:28 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक अर्मिनी भारत के राजकीय दौरे पर हैं। 9 फरवरी 2026 को हुई बैठक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति अर्मिनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक और सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत के MAHASAGAR विजन में सेशेल्स की अहम भूमिका को दोहराया और SESEL के लिए जॉइंट विजन की घोषणा की।

सेशेल्स भारत के ‘महासागर विजन’ का अभिन्न अंग है: भारत–सेशेल्स संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

February 09th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक अर्मिनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सेशेल्स, भारत के MAHASAGAR विजन का अहम हिस्सा है। उन्होंने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की एवं कई क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देशों ने भारत–सेशेल्स जॉइंट विजन जारी किया, जो आने वाले वर्षों में सहयोग का रोडमैप बनेगा।

प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की

February 08th, 11:19 am

पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ सार्थक बातचीत की। दोनों नेताओं ने एनर्जी, बायोटेक्नोलॉजी, ट्रेड, IT और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। वे डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।

मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु: पीएम मोदी

February 07th, 03:59 pm

पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया

February 07th, 03:15 pm

पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा के आशीर्वाद की प्रार्थना करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

February 06th, 11:53 am

पीएम मोदी ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए एक प्रार्थना का संदर्भ दिया, जो राष्ट्र की स्वास्थ्य, दीर्घायु और सेवा के प्रति समर्पण की सामूहिक आकांक्षा को दर्शाती है। एक प्राचीन संस्कृत श्लोक का उद्धरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भाव भारत की सांस्कृतिक विरासत की भावना को प्रकट करता है, जहां धरती के प्रति सम्मान, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और सेवाभाव को राष्ट्रीय प्रगति की नींव माना गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने फोन पर बातचीत की

January 30th, 09:05 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आज वेनेजुएला गणराज्य की कार्यवाहक राष्ट्रपति, महामहिम सुश्री डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ से फोन पर बात हुई।

आर्य वैद्यशाला ने आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और विकास में अहम भूमिका निभाई: पीएम मोदी

January 28th, 02:39 pm

केरल के आर्य वैद्यशाला चैरिटेबल हॉस्पिटल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस संस्थान ने आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर की सोच तेजी से बढ़ रही है और इसी दिशा में 12 हजार आयुष वेलनेस सेंटर्स खोले गए हैं। प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि आर्य वैद्यशाला ने आयुर्वेद को साइंस और रिसर्च की कसौटी पर लगातार परखा है।उन्होंने यह भी जोर दिया कि आयुर्वेद में अब आधुनिक तकनीक और AI को और अधिक बढ़ाना चाहिए।