प्रधानमंत्री 15 अप्रैल को कर्नाटक का दौरा करेंगे

April 14th, 10:18 pm

पीएम मोदी 15 अप्रैल 2026 को कर्नाटक का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, वे मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में स्थित श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे और सौंदर्य लहरी और शिव महिम्ना स्तोत्रम नामक पुस्तक का विमोचन करेंगे। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर, पूज्य संत श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को समर्पित एक स्मारक है, जिन्हें जीवन भर सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए याद किया जाता है।

श्री एच.डी. देवेगौड़ा जी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

January 29th, 04:25 pm

श्री एच.डी. देवेगौड़ा जी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि प्रमुख मुद्दों पर श्री एच.डी. देवेगौड़ा जी की राय सराहनीय है और भारत के विकास के प्रति उनका जुनून भी उतना ही प्रशंसनीय है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा से भेंट की

July 25th, 08:41 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवगौड़ा से भेंट की।

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम देवेगौड़ा, JDS कर्नाटक के प्रमुख कुमारस्वामी और एचडी रेवन्ना से मुलाकात की

December 21st, 12:57 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री हरदनहल्ली डोडेगौडा देवेगौड़ा के साथ जनता दल (सेक्युलर) कर्नाटक के प्रमुख श्री एचडी कुमारस्वामी और श्री एचडी रेवन्ना से मुलाकात की।