उत्तर प्रदेश देश के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है: पीएम मोदी
February 21st, 05:30 pm
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में उन्होंने इस कार्यक्रम को, भारत के ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि 2026 में भारत ने विकास की रफ्तार और तेज की है। उन्होंने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और इंडिया एनर्जी समिट जैसे बड़े आयोजनों का उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार की वजह से उत्तर प्रदेश की पहचान बदल गई है।पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा उत्तर प्रदेश में HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया
February 21st, 05:00 pm
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में उन्होंने इस कार्यक्रम को, भारत के ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि 2026 में भारत ने विकास की रफ्तार और तेज की है। उन्होंने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और इंडिया एनर्जी समिट जैसे बड़े आयोजनों का उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार की वजह से उत्तर प्रदेश की पहचान बदल गई है।प्रधानमंत्री 21 फरवरी को HCL-फॉक्सकॉन जॉइंट वेंचर प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे
February 20th, 06:50 pm
पीएम मोदी 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश में HCL-फॉक्सकॉन जॉइंट वेंचर प्रोजेक्ट के भूमिपूजन समारोह में हिस्सा लेंगे। करीब ₹3700 करोड़ से ज्यादा के निवेश वाले इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करना, आयात पर निर्भरता घटाना और मजबूत ग्लोबल सप्लाई चेन तैयार करना है। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित करेगा।पीएम मोदी ने AI सेक्टर में काम कर रहे CEOs और विशेषज्ञों से बातचीत की
January 29th, 06:33 pm
पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करने वाले CEOs और विशेषज्ञों के साथ बातचीत की। फरवरी में होने वाले IndiaAI Impact Summit को ध्यान में रखते हुए, इस बातचीत का उद्देश्य रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना, AI इनोवेशन को दिखाना और भारत के AI मिशन के लक्ष्यों को तेजी से हासिल करना था। ‘AI for All’ के अपने विजन के तहत, पीएम ने कहा कि हमें अपनी तकनीक से प्रभाव पैदा करना है और साथ ही दुनिया को प्रेरित भी करना है।कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दी
May 14th, 03:06 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत छठी सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी है। एचसीएल और फॉक्सकॉन के बीच जॉइंट वेंचर, जेवर एअरपोर्ट के नजदीक यह प्लांट मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण करेगा।