प्रधानमंत्री ने गुजरात के हजीरा में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

June 05th, 10:08 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत की बढ़ती डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी डिफेंस सेक्टर में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए देश के प्रयासों का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के हजीरा स्थित L&T कॉम्प्लेक्स का दौरा किया

June 05th, 08:10 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कॉम्प्लेक्स का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे अभूतपूर्व इनोवेशन को देखा। इस दौरान उन्होंने डिफेंस सेक्टर में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में कंपनी के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल

June 05th, 04:30 pm

गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।

पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में ₹18,800 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया

June 05th, 04:16 pm

गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।

प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन के दौरे पर जाएंगे

June 04th, 10:03 am

पीएम मोदी 5 जून, 2026 को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत जिले के हजीरा में चल रही औद्योगिक गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। दमन में, वे नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वे लगभग 2,970 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री लक्षद्वीप में लगभग 885 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज-2 और सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया

January 18th, 10:30 am

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना का भूमि पूजन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 17,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो रहा है और यह दिखाता है कि कोरोना के काल में भी नए इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, आज हम शहरों के ट्रांसपोर्टेशन को एक इंटीग्रेटेड सिस्टम के तौर पर विकसित कर रहे हैं, यानि बस, मेट्रो, रेल सब अपने अपने हिसाब से नहीं दौड़ें, बल्कि एक सामूहिक व्यवस्था के तौर पर काम करें, एक दूसरे के पूरक बनें।

आज भारत आत्मविश्वास के साथ फैसले ले रहा है, उन पर तेजी से अमल भी कर रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

January 18th, 10:30 am

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना का भूमि पूजन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 17,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो रहा है और यह दिखाता है कि कोरोना के काल में भी नए इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, आज हम शहरों के ट्रांसपोर्टेशन को एक इंटीग्रेटेड सिस्टम के तौर पर विकसित कर रहे हैं, यानि बस, मेट्रो, रेल सब अपने अपने हिसाब से नहीं दौड़ें, बल्कि एक सामूहिक व्यवस्था के तौर पर काम करें, एक दूसरे के पूरक बनें।

लॉजिस्टिक पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए अब देश मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

November 08th, 10:51 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का शुभारम्भ किया और हजीरा एवं घोघा के बीच रो-पैक्स सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रो-पैक्स फेरी सेवा से घोघा और हजीरा के बीच अभी जो सड़क की दूरी 375 किलोमीटर की है, वह समंदर के रास्ते सिर्फ 90 किलोमीटर ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के एक बड़े व्यापारिक सेंटर सूरत के साथ सौराष्ट्र की यह कनेक्टिविटी इस क्षेत्र के जीवन को बदलने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि लॉजिस्टिक पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए अब देश मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का शुभारम्भ और हजीरा एवं घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाई

November 08th, 10:50 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का शुभारम्भ किया और हजीरा एवं घोघा के बीच रो-पैक्स सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रो-पैक्स फेरी सेवा से घोघा और हजीरा के बीच अभी जो सड़क की दूरी 375 किलोमीटर की है, वह समंदर के रास्ते सिर्फ 90 किलोमीटर ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के एक बड़े व्यापारिक सेंटर सूरत के साथ सौराष्ट्र की यह कनेक्टिविटी इस क्षेत्र के जीवन को बदलने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि लॉजिस्टिक पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए अब देश मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

प्रधानमंत्री 8 नवंबर को हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का शुभारम्भ करेंगे और हजीरा एवं घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे

November 06th, 03:41 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 8 नवंबर, 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का शुभारम्भ करेंगे और हजीरा एवं घोघा के बीच रो-पैक्स सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात सम्‍मेलन 2019 के लिए कल गुजरात जाएंगे

January 16th, 08:03 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल 17 जनवरी से तीन दिन की यात्रा पर गुजरात जाएंगे। इस दौरान श्री मोदी गांधी नगर, अहमदाबाद और हजीरा जाएंगे।