प्रधानमंत्री की नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम से शिष्टाचार भेंट

May 18th, 07:36 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो स्थित रॉयल पैलेस में नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम से शिष्टाचार भेंट की, जहाँ दोनों ने भारत-नॉर्वे साझेदारी और विभिन्न क्षेत्रों, खासकर नई टेक्नोलॉजी में हो रही प्रगति पर चर्चा की। बैठक के बाद पीएम मोदी के सम्मान में एक विशेष लंच का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ सम्मान से सम्मानित किया गया

May 18th, 07:35 pm

पीएम मोदी को एक और वैश्विक सम्मान मिला है। नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम ने उन्हें ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। यह सम्मान नॉर्वे और मानवता के हित में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। प्रधानमंत्री ने किंग और नॉर्वे की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस सम्मान को भारत और नॉर्वे की ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया।

पीएम मोदी नॉर्वे पहुंचे

May 18th, 01:00 pm

पीएम मोदी ऐतिहासिक दौरे पर नॉर्वे के ओस्लो पहुंचे। चार दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है। आगमन पर पीएम जोनास गार स्टोरे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

May 15th, 07:56 am

पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।

प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे

May 11th, 09:00 pm

पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।