हमारी सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री

January 13th, 06:17 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-रबिया के साथ किए गए हज समझौते 2025 का स्वागत किया है। श्री मोदी ने कहा कि यह समझौता भारत से हज करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार समाचार है। प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।