पीएम मोदी का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा
May 15th, 03:59 pm
पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों पर भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई और होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के पक्ष में भारत का रुख स्पष्ट किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के और गहरा होने का स्वागत किया।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा
May 15th, 03:46 pm
पीएम मोदी की यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पेट्रोलियम, ऑयल, डिफेंस, जहाज मरम्मत, मैरिटाइम कोऑपरेशन और सुपरकंप्यूटिंग जैसे सेक्टर शामिल हैं। एक प्रमुख घोषणा के तहत अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और भारत की नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक के निवेश की संभावनाओं पर काम करने का निर्णय लिया।पीएम मोदी UAE पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत
May 15th, 01:31 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी UAE के अबू धाबी पहुंच गए हैं। वहां UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।प्रधानमंत्री ने UAE के राष्ट्रपति से बात की
March 17th, 10:42 pm
पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। बातचीत के दौरान, पीएम ने ईद की बधाई दी और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन सुनिश्चित करने की अहमियत पर सहमति जताई तथा इलाके में शांति के लिए मिलकर काम करते रहने पर जोर दिया। पीएम ने फिर स्पष्ट किया कि भारत UAE पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा करता है।पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की
March 01st, 11:30 pm
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति को संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा
February 19th, 05:45 pm
AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और UAE की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा कि चार साल पहले CEPA पर हस्ताक्षर के बाद से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, उन्होंने ऐसे कदमों का स्वागत किया जिनसे दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का रास्ता तैयार हुआ है।परिणामों की सूची: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा
January 19th, 08:23 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा और कृषि सहित अहम क्षेत्रों में कई MoUs और समझौते किए गए। AI India Mission के तहत एक बड़ी घोषणा यह हुई कि भारत में एक सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर बनाने के लिए भारत-यूएई मिलकर काम करेंगे।जॉइंट स्टेटमेंट: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा
January 19th, 08:10 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने 2022 में CEPA पर हस्ताक्षर होने के बाद से व्यापार और आर्थिक सहयोग में हुई मजबूत बढ़ोतरी का स्वागत किया और द्विपक्षीय व्यापार में तेजी से हो रहे विस्तार पर बल दिया, जो FY2024-25 में 100 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है, जिससे अब 2032 तक इसे 200 बिलियन डॉलर तक पहुँचाने का आधार तैयार हो गया है।प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया
January 19th, 05:05 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।दुनिया ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
April 24th, 03:29 pm
22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, ने विश्व नेताओं में एकजुटता की एक मजबूत लहर पैदा की है। पीएम मोदी ने वैश्विक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, और यह संकल्प लिया कि भारत आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को छोड़ने वाला नहीं है, चाहे वे धरती के किसी भी कोने में हों।”प्रधानमंत्री ने दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का स्वागत किया
April 08th, 05:21 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का स्वागत किया।संयुक्त वक्तव्य: प्रधानमंत्री का यूएई दौरा (फरवरी 13-14, 2024)
February 14th, 10:23 pm
यूनाइटेड अरब अमीरात के राष्ट्रपति, महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और भारतीय पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने 13 फरवरी, 2024 को अबू धाबी में वार्ता की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति और दोनों देशों के बीच, पिछले कुछ वर्षों में महत्त्वपूर्ण रूप से बढ़ी साझेदारी पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने एनर्जी सेक्टर में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। राष्ट्रपति नाहयान और पीएम मोदी के समक्ष कई अहम सहमति पत्रों का आदान-प्रदान हुआ।भगवान स्वामी नारायण का भव्य मंदिर भारत-यूएई के रिश्तों का आध्यात्मिक प्रतिबिंब: अबूधाबी में पीएम मोदी
February 14th, 07:16 pm
पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात के अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस भव्य और दिव्य मंदिर के लोकार्पण से यूनाइटेड अरब अमीरात की धरती ने मानवीय इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। प्रधानमंत्री ने नव-निर्मित मंदिर को भारत तथा यूएई के रिश्तों का आध्यात्मिक प्रतिबिंब बताया।प्रधानमंत्री ने अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का लोकार्पण किया
February 14th, 06:51 pm
पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात के अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस भव्य और दिव्य मंदिर के लोकार्पण से यूनाइटेड अरब अमीरात की धरती ने मानवीय इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। प्रधानमंत्री ने नव-निर्मित मंदिर को भारत तथा यूएई के रिश्तों का आध्यात्मिक प्रतिबिंब बताया।भारत और यूएई मिलकर 21वीं सदी का नया इतिहास लिख रहे: पीएम मोदी
February 13th, 11:19 pm
पीएम मोदी ने यूएई के अबू धाबी में आयोजित 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के रिश्ते आज अभूतपूर्व ऊंचाई पर हैं तथा दोनों देश, एक-दूसरे की तरक्की में सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और यूएई के बीच सामुदायिक तथा सांस्कृतिक संबंधों का हासिल, दुनिया के लिए एक मॉडल है।प्रधानमंत्री ने अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया
February 13th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने यूएई के अबू धाबी में आयोजित 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के रिश्ते आज अभूतपूर्व ऊंचाई पर हैं तथा दोनों देश, एक-दूसरे की तरक्की में सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और यूएई के बीच सामुदायिक तथा सांस्कृतिक संबंधों का हासिल, दुनिया के लिए एक मॉडल है।प्रधानमंत्री मोदी यूएई के अबू धाबी पहुंचे
February 13th, 05:47 pm
पीएम मोदी, संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंचे। एयरपोर्ट पर यूएई के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनकी गर्मजोशी से अगवानी की। इस दौरान पीएम का रस्मी स्वागत भी किया गया तथा उन्होंने भारत-यूएई संबंधों को आगे बढ़ाने पर यूएई के राष्ट्रपति के साथ व्यापक बातचीत की।प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की
February 13th, 05:33 pm
पीएम मोदी ने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक, एनर्जी, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का स्वागत किया।