प्रधानमंत्री 23 जनवरी को केरल के दौरे पर रहेंगे

January 22nd, 02:23 pm

पीएम मोदी 23 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे, जहां वे रेल कनेक्टिविटी, शहरी आजीविका, विज्ञान और इनोवेशन, नागरिक-केंद्रित सेवाएं और एडवांस हेल्थकेयर सर्विस सहित प्रमुख क्षेत्रों में कई डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री केरल के स्ट्रीट वेंडर्स सहित एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण राशि भी वितरित करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की

January 17th, 01:59 pm

पीएम मोदी ने केरल के गुरुवयूर स्थित गुरुवयूर मंदिर में पूजा-अर्चना की। 'एक्स' पर अपनी एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “पवित्र गुरुवयूर मंदिर में प्रार्थना की। इस मंदिर की दिव्य ऊर्जा अपार है। मैंने प्रार्थना की कि हर भारतीय सुखी और समृद्ध रहे।”