प्रधानमंत्री ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
September 09th, 05:34 pm
पीएम मोदी ने भारी बारिश और बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पंजाब का दौरा किया। उन्होंने 1,600 करोड़ रुपये की सहायता राशि, अग्रिम SDRF और PM-किसान राशि की घोषणा की। पीएम ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और PM CARES योजना के तहत अनाथ बच्चों के लिए सहायता की घोषणा की। उन्होंने घरों, स्कूलों, राजमार्गों, किसानों, जल संचयन और पीड़ितों के लिए राहत को कवर करने वाले एक multi-dimensional recovery plan का भी आश्वासन दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के गुरदासपुर और जालंधर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया
May 24th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने पंजाब के गुरदासपुर और जालंधर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि आज एक ओर राष्ट्र-प्रथम के संकल्प और दस साल के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ बीजेपी-एनडीए है वहीं दूसरी ओर घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी इंडी गठबंधन है। पीएम ने कहा कि जो लोग कल तक भाजपा के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे उनका गुब्बारा भी फूट चुका है। अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कोई वोट नहीं देना चाहता।