हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी

July 07th, 03:15 pm

जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित

July 07th, 03:00 pm

जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पहले प्रोडक्ट, फिर कंपोनेंट्स और अब सेमीकंडक्टर, यही मेक इन इंडिया का अगला चरण: गुजरात के साणंद में पीएम मोदी

July 04th, 05:15 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में CG Semi OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन किया और भारतीय, जापानी तथा थाई इंडस्ट्री पार्टनर्स की संयुक्त कोशिशों की सराहना की। उन्होंने सालाना 20 करोड़ यूनिट बनाने की क्षमता वाले एक्टिव कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत की तारीफ की और 500 करोड़ यूनिट तक पहुँचने के टीम के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर भरोसा जताया। प्रधानमंत्री ने फिर से कहा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ, 140 करोड़ भारतीय निश्चित रूप से 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।

पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में CG Semi OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन किया

July 04th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में CG Semi OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन किया और भारतीय, जापानी तथा थाई इंडस्ट्री पार्टनर्स की संयुक्त कोशिशों की सराहना की। उन्होंने सालाना 20 करोड़ यूनिट बनाने की क्षमता वाले एक्टिव कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत की तारीफ की और 500 करोड़ यूनिट तक पहुँचने के टीम के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर भरोसा जताया। प्रधानमंत्री ने फिर से कहा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ, 140 करोड़ भारतीय निश्चित रूप से 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।

प्रधानमंत्री 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे

July 03rd, 11:25 am

पीएम मोदी 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे। राजस्थान में वे जोधपुर से मॉडिफाइड UDAN स्कीम की शुरुआत करेंगे और बालोतरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद गुजरात के साणंद में, वे CG Semi OSAT फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 5 अरब सेमीकंडक्टर चिप्स तक होगी।

गुजरात के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

June 25th, 10:50 pm

गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के वडोदरा ग्रामीण में दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

June 17th, 04:31 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा ग्रामीण में एक दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के हजीरा में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

June 05th, 10:08 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत की बढ़ती डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी डिफेंस सेक्टर में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए देश के प्रयासों का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के हजीरा स्थित L&T कॉम्प्लेक्स का दौरा किया

June 05th, 08:10 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कॉम्प्लेक्स का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे अभूतपूर्व इनोवेशन को देखा। इस दौरान उन्होंने डिफेंस सेक्टर में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में कंपनी के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल

June 05th, 04:30 pm

गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।

पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में ₹18,800 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया

June 05th, 04:16 pm

गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।

प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन के दौरे पर जाएंगे

June 04th, 10:03 am

पीएम मोदी 5 जून, 2026 को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत जिले के हजीरा में चल रही औद्योगिक गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। दमन में, वे नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वे लगभग 2,970 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री लक्षद्वीप में लगभग 885 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने सूरत दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

June 02nd, 07:32 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सूरत जिले में हुई दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने कहा है कि बचाव अभियान जारी है और अधिकारी दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान डेनमार्क की एक्टिंग प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

May 19th, 06:40 pm

तीसरी भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने डेनमार्क की एक्टिंग पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की भारत की तत्परता भी जताई।

प्रधानमंत्री ने अफस्लुइटडिज्क बांध का दौरा किया

May 17th, 03:38 pm

पीएम मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री जेटेन ने अफस्लुइटडिज्क का दौरा किया। 32 किलोमीटर लंबे इस बांध और पुल के दौरे के दौरान गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना पर भी विशेष ध्यान केंद्रित हुआ। दोनों नेताओं ने कहा कि हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग में नीदरलैंड की विशेषज्ञता और भारत की बड़े स्तर पर परियोजनाओं को लागू करने की क्षमता मिलकर पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी के नए अवसर पैदा कर सकती है।

पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट

May 17th, 03:45 am

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।

परिणामों की सूची: पीएम मोदी का नीदरलैंड का दौरा

May 17th, 02:47 am

पीएम मोदी की नीदरलैंड की स्टेट विजिट के दौरान कल्चर, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी, सेमीकंडक्टर, एग्रीकल्चर, हेल्थ और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों को कवर करने वाले कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों में चोल ताम्रपत्रों की भारत को वापसी और धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को समर्थन देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच हुआ समझौता शामिल रहा।

प्रधानमंत्री ने ASML और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग समझौते के हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया

May 16th, 10:30 pm

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ; गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब प्रोजेक्ट को समर्थन देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच हुए समझौते के हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस साझेदारी को भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

प्रधानमंत्री ने डच कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की

May 16th, 10:15 pm

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ अग्रणी डच कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की। बिजनेस वर्ल्ड के लीडर्स ने तीन प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े प्रेजेंटेशन दिए और भारत के लिए अपनी रणनीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक गतिशीलता में डच कंपनियों की बढ़ती रुचि की सराहना की और उन्हें भारत में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कैबिनेट ने गुजरात के अहमदाबाद जिले को कवर करने वाले एक नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में होगी करीब 134 किमी की वृद्धि

May 13th, 03:34 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने गुजरात में ₹20,667 करोड़ की अनुमानित लागत वाले अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। स्वदेशी तकनीक से विकसित भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना का उद्देश्य अहमदाबाद, धोलेरा SIR, आगामी धोलेरा एयरपोर्ट और लोथल नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही यह परियोजना राज्यभर में आवाजाही, लॉजिस्टिक्स एफिशिएंसी और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगी।