बिहार के युवाओं को अपराध और रंगदारी की ओर धकेल रही हैं RJD-कांग्रेस: बिहार के बेतिया में पीएम मोदी
November 08th, 11:30 am
बिहार के बेतिया में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने आरजेडी- कांग्रेस पर राज्य के युवाओं को अपराध और रंगदारी की ओर धकेलने का आरोप लगाया। जीएसटी बचत उत्सव के बारे में बोलते हुए, पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि आज जरूरी चीजों पर या तो शून्य या न्यूनतम जीएसटी लगता है, जिससे रोजमर्रा की चीजें काफी सस्ती हो गई हैं। उन्होंने मौजूद जनता से अपने फोन निकालकर टॉर्च जलाने का आग्रह करते हुए कहा, आपके हाथों में यह रोशनी एक विकसित बिहार का रास्ता दिखाती है।पीएम मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी और बेतिया में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
November 08th, 11:00 am
पीएम मोदी ने आज बिहार के सीतामढ़ी और बेतिया में विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने माता सीता की पावन भूमि पर आशीर्वाद लिया तथा आस्था और राष्ट्र निर्माण के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। 8 नवंबर, 2019 की घटना को याद करते हुए, जब उन्होंने अगले दिन एक उद्घाटन समारोह में जाने से पहले अयोध्या मामले में अनुकूल फैसले के लिए प्रार्थना की थी, उन्होंने कहा कि अब वे सीतामढ़ी में एक विकसित बिहार के लिए लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने मतदाताओं को याद दिलाया कि यह चुनाव, बिहार के युवाओं का भविष्य तय करेगा और उनसे प्रगति के लिए मतदान करने का आग्रह किया।NDA सरकार ही बहनों-बेटियों के उज्जवल भविष्य की गारंटी: बिहार की महिला कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी
November 04th, 10:30 pm
पीएम मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत बिहार की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया। यह संवाद आत्मीयता, हँसी-मजाक और दृढ़ विश्वास से भरा रहा। पीएम मोदी ने लोकतंत्र को मजबूत करने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।पीएम मोदी ने "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" पहल के तहत बिहार की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया
November 04th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत बिहार की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया। यह संवाद आत्मीयता, हँसी-मजाक और दृढ़ विश्वास से भरा रहा। पीएम मोदी ने लोकतंत्र को मजबूत करने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।जंगलराज से दूर रहेगा बिहार...फिर से NDA सरकार: छपरा में पीएम मोदी
October 30th, 11:15 am
बिहार के छपरा की जनसभा में पीएम मोदी ने INDI गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक के तुष्टीकरण से प्रेरित और आस्था व विकास का विरोधी RJD-कांग्रेस गठबंधन, कभी भी जनता की आस्था का सम्मान नहीं कर सकता। महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी, बैंक सखी और लखपति दीदी जैसी NDA की पहलों ने पूरे बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाया है तथा NDA के सत्ता में लौटने पर यह समर्थन और बढ़ेगा।इस चुनाव में RJD-कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार और NDA की सबसे बड़ी जीत होने वाली है: मुजफ्फरपुर, बिहार में पीएम मोदी
October 30th, 11:10 am
पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी पहली रैली की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी। उन्होंने कहा कि छठ, बिहार और पूरे देश का गौरव है, यह पर्व पूरे भारत और दुनिया भर में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने देशभर में छठ गीतों के प्रचार-प्रसार के लिए एक अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा, जनता सर्वश्रेष्ठ गीतों का चयन करेगी और उनके रचनाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे छठ परंपरा के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
October 30th, 11:00 am
पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी पहली रैली की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी। उन्होंने कहा कि छठ, बिहार और पूरे देश का गौरव है, यह पर्व पूरे भारत और दुनिया भर में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने देशभर में छठ गीतों के प्रचार-प्रसार के लिए एक अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा, जनता सर्वश्रेष्ठ गीतों का चयन करेगी और उनके रचनाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे छठ परंपरा के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।‘वन्देमातरम्’ की भावना भारत की अमर चेतना से जुड़ी है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
October 26th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने छठ पूजा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय नस्ल के डॉग्स, भारतीय कॉफी, आदिवासी समुदाय के नेताओं और संस्कृत भाषा के महत्व जैसे रोचक विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने ‘वन्देमातरम्’ गीत के 150वें वर्ष का विशेष उल्लेख किया।नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी NDA सरकार : बेगूसराय में पीएम मोदी
October 24th, 12:09 pm
बेगूसराय में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ NDA है, जो एक मैच्योर लीडरशिप वाला गठबंधन है, वहीं दूसरी तरफ 'महा-लठबंधन' है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में लगभग 90% खरीदारी स्वदेशी प्रोडक्ट्स की होती है, जिससे छोटे बिजनेस को फायदा होता है। पीएम ने कहा कि NDA ने बिहार को नक्सलवाद और माओवादी आतंक से मुक्त कराया है, तथा बिहार के लोगों का प्रत्येक वोट शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने में मदद करेगा।हर बिहारवासी का सपना मोदी का संकल्प : समस्तीपुर में प्रधानमंत्री
October 24th, 12:04 pm
पीएम मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के कैंपेन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार एनडीए सरकार! भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को याद करते हुए पीएम ने कहा, “ये उनका ही आशीर्वाद है कि आज हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवारों से निकले लोग इस मंच पर खड़े हैं।पीएम मोदी ने बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
October 24th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए, राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के कैंपेन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार एनडीए सरकार! भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को याद करते हुए पीएम ने कहा, “ये उनका ही आशीर्वाद है कि आज हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवारों से निकले लोग इस मंच पर खड़े हैं।युवा कर्मयोगी ‘विकसित भारत’ की ओर यात्रा का नेतृत्व करेंगे: ‘रोजगार मेले’ में पीएम मोदी
October 24th, 11:20 am
‘रोजगार मेले’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नव-चयनित युवाओं को बधाई दी और जोर देकर कहा कि आज की नियुक्तियाँ, राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान करने का अवसर हैं। यह बताते हुए कि आज देश भर में 51,000 से ज़्यादा युवाओं तक खुशियाँ पहुँची हैं, उन्होंने कहा कि हाल के समय में रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति-पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने युवाओं की इस यात्रा में ‘i-Got कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म’ की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने 'रोजगार मेले' को संबोधित किया
October 24th, 11:00 am
‘रोजगार मेले’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नव-चयनित युवाओं को बधाई दी और जोर देकर कहा कि आज की नियुक्तियाँ, राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान करने का अवसर हैं। यह बताते हुए कि आज देश भर में 51,000 से ज़्यादा युवाओं तक खुशियाँ पहुँची हैं, उन्होंने कहा कि हाल के समय में रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति-पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने युवाओं की इस यात्रा में ‘i-Got कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म’ की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।जब युवा नेतृत्व करते हैं, तो देश आगे बढ़ता है: मेरा बूथ सबसे मजबूत – युवा संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी
October 23rd, 06:06 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत - युवा संवाद पहल के तहत बिहार के उत्साही युवा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने प्रेरणा और यथार्थवाद का मिश्रण करते हुए युवाओं से ‘विकसित भारत’ के अग्रदूत बनने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने "मेरा बूथ, सबसे मजबूत - युवा संवाद" कार्यक्रम में बिहार के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
October 23rd, 06:00 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत - युवा संवाद पहल के तहत बिहार के उत्साही युवा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने प्रेरणा और यथार्थवाद का मिश्रण करते हुए युवाओं से ‘विकसित भारत’ के अग्रदूत बनने का आह्वान किया।भारतीय नौसेना हिंद महासागर की संरक्षक है: INS विक्रांत पर पीएम मोदी
October 20th, 10:30 am
INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाई
October 20th, 10:00 am
INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।आज पूरी दुनिया भारत को एक भरोसेमंद, जवाबदेह और सशक्त पार्टनर के रूप में देख रही है: ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में पीएम मोदी
October 17th, 11:09 pm
‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत ने हर आशंका को ध्वस्त किया है और हर चुनौती पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत फ्रैजाइल फाइव की श्रेणी से निकलकर दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। पीएम ने कहा कि जहाँ 11 साल पहले 125 से ज्यादा जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित थे, वहीं आज ये घटकर सिर्फ 11 रह गए हैं।पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ को संबोधित किया
October 17th, 08:00 pm
‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत ने हर आशंका को ध्वस्त किया है और हर चुनौती पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत फ्रैजाइल फाइव की श्रेणी से निकलकर दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। पीएम ने कहा कि जहाँ 11 साल पहले 125 से ज्यादा जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित थे, वहीं आज ये घटकर सिर्फ 11 रह गए हैं।आंध्र प्रदेश स्वाभिमान और संस्कृति की धरती है, यह साइंस और इनोवेशन का केंद्र भी है: करनूल में पीएम मोदी
October 16th, 03:00 pm
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के करनूल में लगभग ₹13,430 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये पहल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगी और नागरिकों के जीवन को सुगम बनाएँगी। पीएम ने कहा कि राज्य के पास दूरदर्शी नेतृत्व है और उसे केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गूगल, राज्य में भारत का पहला एआई हब स्थापित करने जा रही है।